एक्सप्लोरर

MP News: आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, मध्य प्रदेश इकाई को किया भंग, दिये विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत

MP Politics News: विधानसभा चुनावों को लेकर आप प्रदेश में तीसरे मोर्चे के रूप में पूरी तरह सक्रिय हो गई है. आप ने कहा कि पार्टी जल्द ही मध्य प्रदेश में अपने नए संगठन की घोषणा करेगी.

MP AAP Dissolves Unit: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब महज आठ से नौ महीनों का समय शेष बचा है. आगामी विधानसभा चुनाव अब तक केवल बीजेपी और कांग्रेस के रूप में देखा जा रहा था लेकिन अब इन चुनावों को लेकर तीसरे मोर्चे के रूप में आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. रविवार को आम आदमी पार्टी के महासचिव संदीप पाठक ने मध्य प्रदेश का आप संगठन तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया. आम आदमी पार्टी के महासचिव संदीप पाठक की तरफ से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है. पार्टी जल्द ही मध्य प्रदेश में अपने नए संगठन की घोषणा करेगी.

आप ने दिए विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत
गौरतलब है कि है कि आम आदमी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. अब तक मध्य प्रदेश में दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस ही सक्रिय दिखाई दे रही थी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने अपनी कार्यकारिणी भंग कर अपनी ओर से भी संकेत दे दिए हैं.
 
पाठक ही संभालेंगे प्रदेश की कमान
चर्चा है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व महासचिव संदीप पाठक ही मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप की कमान संभालेंगे. बताया जा रहा है कि चार फरवरी को संदीप पाठक मध्य प्रदेश आ रहे हैं. चार फरवरी को ही मध्य प्रदेश की आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की घोषणा हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस कार्यकारिणी में मेहनती और मिलनसार लोगों को ही मौका दिया जाएगा. इसमें इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि प्रदेश में आप पार्टी की ओर से कौन सक्रिय हैं कौन नहीं.
 
कौन है आप नेता संदीप पाठक
आईआईटी दिल्ली के पूर्व सहायक प्रोफेसर संदीप पाठक उच्च शिक्षित हैं. उन्होंने ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज से शिक्षा प्राप्त की है. छत्तीसगढ़ के बटाहा गांव में पैदा हुए संदीप दीक्षित ने देश में अपनी उच्च शिक्षा राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला पुणे से की बाद में ऑक्सफोर्ड और एमआईटी से शोध में डिग्रियां हासिल कीं. आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले संदीप पाठक को पार्टी बड़ा इनाम दिया था.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संदीप पाठक को राष्ट्रीय संगठन महासचिव नियुक्त किया था. वे पूरे देश में पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, उन्हें पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया गया है.

 संदीप पाठक गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रभारी नियुक्त किए गए थे. उनके नेतृत्व में पार्टी ने पहली बार में ही गुजरात में शानदार सफलता हासिल की और लगभग 13 फीसदी वोट हासिल करते हुए पांच सीटों पर जीत भी दर्ज की. इसके पहले संदीप पाठक पंजाब विधानसभा चुनावों के प्रभारी का दायित्व भी संभाल चुके हैं.

उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ते हुए पार्टी ने पंजाब में एतिहासिक जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्हें राज्यसभा में भेजकर उनका पार्टी में कद बढ़ाया गया था. संदीप पाठक की यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने की रणनीति पर चल रही है.

यह भी पढ़ें:

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में हिन्दू संगठन ने निकाली रैली, उमड़ा जन सैलाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget