एक्सप्लोरर

Shivpuri Triple Murder: 'दो वोटों को लेकर हुआ लफड़ा...' शिवपुरी ट्रिपल मर्डर का है चुनावी कनेक्शन!

MP Election 2023 News: शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के चकरामपुर गांव में तीन लोगों की हत्या का मामला चुनावी हिंसा से जुड़ा है. हमले में घायल राजेंद्र भदौरिया बीजेपी का पोलिंग एजेंट बताया जा रहा है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में मतदान हुए दो दिन हो चुके हैं, लेकिन चुनावी हिंसा की खबरें अभी भी आ रही हैं. शिवपुरी (Shivpuri) जिले के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव में चुनावी हिंसा में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. घटना के विरोध में रविवार (19 नवंबर) को क्षत्रिय समाज के लोगों ने चक्का जाम कर दिया. इसी दौरान चकरामपुर में आरोपियों की पांच पक्की दुकानें बुलडोजर से ढहा दी गईं. इस घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है.

दरअसल, शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के चकरामपुर गांव में रविवार को मतदान के बाद भदौरिया परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला चुनावी हिंसा से जुड़ा बताया जा रहा है. बीजेपी प्रत्याशी और शिवराज सरकार में वित्त मंत्री रहे सुरेश धाकड़ ने कहा कि मृत महिला का घायल बेटा राजेंद्र भदौरिया बीजेपी की तरफ से पोलिंग एजेंट था. वह अभी ग्वालियर में भर्ती है. वहीं मृतक परिवार के नाराज परिजनों ने उचित ने कार्रवाई और मांग को लेकर रविवार को नरवर-मगरौनी मार्ग पर शाम पांच बजे चक्का जाम कर दिया.

राजेंद्र भदौरिया ने क्या कहा
इस धरना प्रदर्शन में बीजेपी प्रत्याशी सुरेश धाकड़ भी शामिल हुए. हालांकि, प्रशासन की समझाइश के बाद करीब साढ़े आठ बजे आक्रोशित लोग शव को लेकर चले गए, जिसके बाद यातायात बहाल हो पाया. वहीं, जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने राजेंद्र भदौरिया का वीडियो बनाया था. वीडियो में उसने कहा "दो वोटों को लेकर लफड़ा हो गया था. मैं बीजेपी का एजेंट था. मेरे गांव में जातिवाद चलता है, जिनसे हमारा विवाद था, वे कैलाश (कांग्रेस प्रत्याशी) के पक्ष में फर्जी वोट डालने आए थे."

राजेंद्र भदौरिया ने विडियों में कहा कि मैंने उन्हें टोक दिया. इसके बाद शाम को हम बोलेरो से लौट रहे थे, तब उन्होंने हमें पकड़ लिया और हमला किया. बता दें कि बीजेपी पोलिंग एजेंट राजेंद्र की मां आशा भदौरिया (42 वर्ष), चाचा लक्ष्मण भदौरिया और ममेरे भाई के भतीजे अमर सिंह उर्फ हिमांशु सेंगर (20 वर्ष) की इस घटना में मौत हो चुकी है. हादसे में राजेंद्र भदौरिया पिता मुन्ना भदौरिया, छोटा भाई योगेंद्र उर्फ भोला भदौरिया (27) और ममेरा भाई सौरभ सेंगर (25) का ग्वालियर में इलाज चल रहा है. राजेंद्र के पिता मुन्ना भदौरिया की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. मामले में 25 लोगों पर केस दर्ज हुआ है. 14 की गिरफ्तारी हो चुकी है.

MP Schools Exam: चुनाव खत्म होते ही 6 दिसंबर से शुरू होंगी अर्ध वार्षिक परीक्षाएं, जारी हुआ टाइम टेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget