एक्सप्लोरर

MP Schools Exam: चुनाव खत्म होते ही 6 दिसंबर से शुरू होंगी अर्ध वार्षिक परीक्षाएं, जारी हुआ टाइम टेबल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण यहां स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई काफी पीछे चुकी है. अधिकांश शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी होने के कारण सिलेबस टाइम टेबल से पीछे चल रहा है.

MP Schools Mid Term Exam: मध्य प्रदेश में चुनावी मतगणना के तीन दिन बाद ही यहां छात्रों की अर्ध वार्षिक (Mid Term Exam) परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. शिक्षा विभाग ने अर्ध वार्षिक परीक्षा का टाइम-टेबल जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं छह दिसंबर से शुरू होंगी. 9वीं-10वीं की परीक्षाएं सुबह नौ बजे से शुरू होंगी, जबकि 11वीं और 12वीं के एग्जाम दोहपर की शिफ्ट में दोपहर दो बजे से शुरू होंगे. परीक्षा में विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए मॉडल पेपर भी शिक्षा विभाग ही मुहैया कराएगा.

टाइम टेबल किया गया जारी
लोक शिक्षण संचालनालय ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए हाफ ईयरली परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार, परीक्षाएं छह दिसंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेंगी. अर्ध वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-2024 के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, परीक्षाएं नवंबर महीने तक के पाठ्यक्रम और माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी अंक योजना के आधार पर आयोजित होंगी.

परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी सूरत में नहीं होगा बदलाव
लोक शिक्षण संचालनालय ने कहा है कि किसी भी सूरत में परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हो सकेगा. शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश में स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान शासन द्वारा अगर कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं तय तारीख और समय के अनुसार होंगी. प्रायोगिक विषयों की परीक्षा छह से 15 दिसंबर के बीच कभी भी ली जा सकती है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण यहां स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई काफी पिछड़ चुकी है. अधिकांश शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी होने के कारण सिलेबस टाइम टेबल से पीछे चल रहा है. वहीं परीक्षा की तारीख का एलान होने के साथ ही बच्चे भी काफी तनाव में हैं.

Shivpuri Triple Murder: वोटिंग के बाद खूनी बवाल, एक को कार में जलाया दो को मारी गोली, डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget