एक्सप्लोरर

MP Budget 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से, CM मोहन यादव ने इन सात मंत्रियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

MP Budget Session: मध्य प्रदेश में 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र 13 दिन का होगा. बजट सत्र की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि समापन 19 फरवरी को होगा. इस दौरान कुल 9 बैठकें होंगी.

Madhya Pradesh Assembly Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र की कल 7 फरवरी से शुरुआत होने जा रही है. 13 दिन तक चलने वाले बजट सत्र के लिए 2 हजार 303 सवाल भेजे गए हैं. इनमें 1 हजार 163 तारांकित प्रश्न शामिल हैं. इस बार सत्र में नौ बैठकें होंगी. विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में जवाब देने के लए सात मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है. इन मंत्रियों में 4 राज्यमंत्री और 3 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी शामिल हैं. 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र 13 दिन का होगा. बजट सत्र की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि समापन 19 फरवरी को होगा. इस दौरान कुल 9 बैठकें होंगी. बता दें मध्य प्रदेश में विधानसभा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह पहला बजट सत्र है.

7 फरवरी से शुरु हो रहे बजट सत्र में सरकार अपनी योजनाओं का अनुमानित खर्च बताएगी, जबकि बजट पेश नहीं किया जाएगा. विधानसभा सचिवालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 13 दिवसीय सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी. इसमें 7 फरवरी, 8, 9, 12, 13, 14,15,16 और 19 फरवरी शामिल है. विधानसभा की बैठकें सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक और दोपहर बाद 3 बजे से 5.30 बजे तक होंगी. बजट सत्र के पहले दिन 7 फरवरी को सुबह 11.05 बजे राज्यपाल मंगू भाई पटेल का अभिभाषण होगा. जबकि राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा के लिए सोमवार 12 फरवरी तथा मंगलवार 13 फरवरी अस्थायी रूप से नियत किए गए हैं. 

किस दिन क्या होगा? 

विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह के अनुसार 7 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण, 8 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. 9 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य, अशासकीय कार्य. 10-11 फरवरी को अवकाश. 12 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. 13 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. 14 फरवरी को प्रश्नोत्तम, शासकीय कार्य. 15 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. 16 फरवरी को प्रश्नोत्तर शासकीय, अशासकीय कार्य. 17-18 फरवरी को अवकाश और 19 फरवरी को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य होगा. 

मोहन सरकार के मंत्री देंगे जवाब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के तरफ से जिन मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं, उनमें गृह एवं जिले विभाग नरेंद्र शिवाजी पटेल, सामान्य प्रशासन विभाग कृष्णा गौर और जनसंपर्क विभाग का प्रभार धर्मेन्द्र लोधी को सौंपा गया है. कृष्णा गौर को सामान्य प्रशासन विभाग, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी को नर्मदा घाटी विकास विभाग और जनसंपर्क, गौतम टेटवाल को विधि और विधायी कार्य विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार दिया है. इसी तरह राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को गृह और जेल विभाग, प्रतिमा बागरी को प्रवासी भारतीय और विमानन विभाग, दिलीप अहिरवार को खनिज संसाधन विभाग और औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग, राधा सिंह को आनंद विभाग, लोक सेवा और प्रबंधन विभाग का प्रभार सौंपा है.

ये भी पढ़ें: धमाके से हिला पूरा शहर, सड़क पर दौड़ते-भागते लोग... हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी का Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget