एक्सप्लोरर

धमाके से हिला पूरा शहर, सड़क पर दौड़ते-भागते लोग... हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी का Video

Harda Factory Explosion: वीडियो में धमाकों की आवाज साफ सुनी जा सकती है. ब्लास्ट से कई किलोमीटर तक जमीन दहल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Harda Factory Fire: मंगलवार 6 फरवरी की सुबह हरदा के लिए भयानक साबित हुई, जब यहां की एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक कई ब्लास्ट हुए. धमाके इतने भीषण थे कि कई किलोमीटर तक शहर की जमीन थर्रा गई और घर हिल गए. माना जा रहा है आग पटाखों के लिए रखे बारूद में लगी, जिससे ये धमाके हुए हैं. तेज धमाकों की वजह से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. इस भयानक धमाके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ब्लास्ट की आवाज साफ सुनी जा सकती है. 

ब्लास्ट की वजह से उठे धुएं का गुबार की कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि आसपास सड़क पर जा रहे राहगीर और वाहन दूर तक उछल गए. इससे पहले लोग कुछ समझ पाते, कई और धमाकों की वजह से हिल गए और जान बचाने के लिए भागने लगे. फैक्ट्री में एक के बाद एक रुक रुक कर कई धमाके हुए.

धमाके का वीडियो- 

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी SDRF 
सामने आया घटना का वीडियो काफी डरावना है, जिसमें ब्लास्ट के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठती दिख रही हैं. वहीं, कई लोगों के अभी भी फैक्ट्री में फंसे होने की आशंका है. उनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है और कई जिलों से एंबुलेंस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आ रही हैं. 

आग में झुलसे करीब 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, अब तक मिली जानकारी के अनुसार, करीब 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.

यह भी पढ़ें: Harda Factory Blast: हरदा में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 3 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget