एक्सप्लोरर

MP Politics: मध्य प्रदेश की राजनीतिक पिच पर जमकर हो रही बैटिंग, राहुल गांधी के 'क्लीन स्वीप' के दावे का CM शिवराज ने दिया जवाब

MP News: राहुल गांधी के 'क्लीन स्वीप' वाले दावे के जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की जीत का दावा किया और बीजेपी के पक्ष में 'क्लीन स्वीप' की बात कह डाली.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजनीतिक पिच पर इन दिनों जमकर बल्लेबाजी हो रही है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही 'क्लीन स्वीप' से छक्के लगाने यानी नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में विरोधी पक्ष का सूपड़ा साफ करने का का दावा कर रही है. 'क्लीन स्वीप' की बात सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. वहीं इसका जवाब भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया. दरअसल, सीएम चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "मन बहलाने के लिए राहुल का ख्याल अच्छा है. मैं लिखकर दे सकता हूं कि बीजेपी 2023 के विधानसभा चुनावों में क्लीन स्वीप करेगी."

यहां बता दें कि मध्य प्रदेश में 2023 के अंत में नई सरकार के गठन के लिए चुनाव होना है. नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में ही होना है, इसलिए दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है. क्रिकेट की पिच पर 'स्वीप' बड़ा ही प्रचलित शब्द है, लेकिन राजनीति की पिच पर विरोधी के खिलाफ 'क्लीन स्वीप' की बात हो रही है.

राहुल गांधी ने पहले की 'क्लीन स्वीप' की बात
मध्य प्रदेश के चुनाव के संदर्भ में 'क्लीन स्वीप' की बात सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की. राहुल गांधी ने दिल्ली में अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि,"मैं एक बात आपको लिखकर दे देता हूं. कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनाव को 'क्लीन स्वीप' करेगी. वहां बीजेपी दिखाई नहीं देगी. वहां तूफान आया हुआ है. मध्य प्रदेश में हर व्यक्ति जानता हैं कि बीजेपी ने सरकार को चोरी करके और पैसे देकर बनाया है. पूरा प्रदेश गुस्से में है."

सीएम शिवराज ने किया पलटवार
राहुल गांधी के इस दावे के जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की जीत का दावा किया और बीजेपी के पक्ष में 'क्लीन स्वीप' की बात कह डाली. राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी लगातार हमलावर है. पार्टी के कई नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. राजनीतिक जानकार कहते हैं कि अब आने वाले दिनों में ऐसी बयानबाजी, घात-प्रतिघात और नेताओं पर निजी हमले बीजेपी और कांग्रेस के बीच में जमकर होने वाले हैं. माना जा रहा है कि राजनीति की पिच पर ऐसी धुआंधार बल्लेबाजी अब खूब देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें

Wildlife in MP: वाइल्ड लाइफ के लिए 'स्वर्ग' है मध्य प्रदेश, टाइगर सहित इन जानवरों के स्टेट का मिला है दर्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget