एक्सप्लोरर

MP News: घर वालों से नाराज प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन एक दूसरे पर लगा रहे ये आरोप

MP Suicide Case: सिंगरौली जिले में प्रेमी युगल के आत्महत्या मामले में, दोनों के परिजनों ने हंगामा करते हुए एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. फिलहाल पुलिस परिजनों को समझा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Singrauli News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले (Singrauli) में घर वालों से नाराज होकर एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या (Suicide) कर लिया. बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे. अलग- अलग जातियों के होने कारण दोनों के परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. इससे नाराज होकर युगल ने ये खौफनाक कदम उठाया, जहां दोनों ने गांव के एक बगीचे के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.

जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के ओखरावल गांव मे प्रेमी युगल का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. इससे इलाके में सनसनी का फैल गई.  मृतक 15 वर्षीय युवती और 18 वर्षीय युवक एक ही गांव के निवासी हैं. शनिवार (24 जून) की सुबह गांव के समीप स्थित एक बगीचे में लोगों ने दोनों के शव को एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा, इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा मौके से किशोरी का शव उतारते समय उसके परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया. किशोरी के परिजनों ने मृतक के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया. मामले को लेकर देर रात तक दोनों पक्षों में हंगामा हुआ. 

फंदे शव उतारते समय किशोरी के परिजनों का हंगाम

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शवों को पेड़ से उतारने लगी, तो मृतक किशोरी के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. उनका आरोप है कि युवती की हत्या की गई है और मामले को अलग रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया. वहीं युवक के परिजन भी किशोरी के परिजनों पर प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगा रहें हैं. यह आरोप प्रत्यारोप का दौर देर रात तक चलता रहा, पुलिस भी कोई हल नहीं निकाल पाई. ये हंगामा रविवार (25 जून) सुबह तक जारी रहा.

पुलिस ने क्या कहा?

माड़ा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. युवक और युवती दोनों अलग अलग जाति के हैं, इसलिए दोनों के परिवार उनका विरोध करते थे. शुक्रवार (23 जून) को दोनों प्रेमी जोड़े आपस मे मिले और जब उन्हें लगा कि सामाजिक बंधन और पारिवारिक बंधन उन्हें एक नहीं होने देंगे, तो उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया. दोनों ने शुक्रवार और शनिवार की रात पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया.

आत्महत्या के इस मामले को लेकर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक युसुफ कुरैशी ने कहा कि दोनों पक्षों के परिजनों को समझाने की कोशिश किया जा रहा है. आज अगर दोनों पक्ष पोस्टमार्टम नहीं कराने देंगे, तो मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें: MP News: पीएम मोदी 27 जून को पहुंचेंगे शहडोल, सिकल एनीमिया मिशन का करेंगे शुभारंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Shabana Mahmood और Epstein Files में क्या है CONNECTION? | ABPLIVE
Canada Shooting: कनाडा में मासूमों का दुश्मन कौन? गोलीबारी में 9 की मौत, 25 घायल | ABPLIVE
Mamata से मुस्लिम वोट कैसे छीनेंगे? Humayun Kabir का 'सीक्रेट' मिशन | ABPLIVE
Mahadangal With Chitra Tripathi: डील की लड़ाई, अब देश बेचने पर आई! | PM Modi
Kanpur Lamborghini Crash: ड्राइविंग सीट पर Shivam Mishra, परिवार के दावों पर बड़ा सवाल! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
'पहले ये लोग वंदे मातरम और वंदे भारत में अंतर सीखें', प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार पर कसा तंज
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में धुआंधार प्रचार में जुटे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
19 दिन में 64 रैलियां...बांग्लादेश में प्रचार में जुटे तारिक रहमान, जमात को पटखनी दे पाएगी BNP?
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
इन 6 बड़ी फिल्मों को ठुकराना गोविंदा को पड़ा महंगा, कर देते साइन तो बदल जाता करियर
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
दुनिया के किन देशों में सबसे पहले खत्म होगा पेट्रोल-डीजल, किस पायदान पर हैं भारत-पाकिस्तान?
दुनिया के किन देशों में सबसे पहले खत्म होगा पेट्रोल-डीजल, किस पायदान पर हैं भारत-पाकिस्तान?
Embed widget