एक्सप्लोरर

Madhavi Raje Scindia Death: आज ग्वालियर में होगा माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार, रानी महल में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

Madhavi Raje Scindia Died: माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए आज ग्वालियर लाया जाएगा. यहां सिंधिया राजवंश के समाधि स्थल सिंधिया छत्री पर उनका अंतिम संस्कार होगा.

Madhavi Raje Scindia Death News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार (15 मई) को दिल्ली में निधन हो गया. माधवी राजे के निधन के बाद से मध्य प्रदेश में शोक की लहर है. बुधवार को माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव देह को दिल्ली में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. यहां बीजेपी और कांग्रेस नेताओं समेत तमाम लोगों का श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लगा रहा. वहीं आज माधवी राजे का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ग्वालियर लाया जाएगा.

दरअसल सिंधिया राजघराने की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवारजन राजमाता का पार्थिव शरीर लेकर एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए विशेष विमान द्वारा रवाना हुए. सुबह करीब 10:45 पर उनकी पार्थिव देह ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से 11:15 बजे आगे बढ़कर करीब आधे घंटे में 11:45 बजे तक ग्वालियर के रानी महल में लाया जाएगा. इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक अंतिम दर्शन होंगे. इसमें बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग पहुंचेंगे.

शाम 4 बजे के बाद होगा अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि अंतिम दर्शन के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे राजमहल से माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के लिए रवाना होगा. इसके बाद करीब 4 बजे उनका शव सिंधिया राजवंश के समाधि स्थल सिंधिया छत्री लाया जाएगा. यहां माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार होगा.

बता दें माधवी राजे सिंधिया नेपाल के शाही परिवार से नाता रखती थीं. उन्हें किरण राज्य लक्ष्मी के नाम से भी जाना जाता था, उनके दादा नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं. साल 1966 में ग्वालियर के महाराजा माधवराव सिंधिया से उनकी शादी हुई थी. शादी से पहले माधवी राजे का नाम प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी था.

ये भी पढ़ें: इंदौर में कांग्रेस नेता के घर और दफ्तर में तोड़फोड़, पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget