एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election: चुनाव की ट्रेनिंग से नदारद रहे 17 अधिकारी-कर्मचारी, अब कार्रवाई की लटकी तलवार

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में आखिरी आठ सीटों पर मतदान के लिए निर्वाचन अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई. उज्जैन में इस ट्रेनिंग में कई कर्मचारी और अधिकारी नहीं आए जिससे कलेक्टर नाराज हैं.

Lok Sabha Elections 2024: उज्जैन (Ujjain) में निर्वाचन कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहने वाले 17 अधिकारी और कर्मचारियों को कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यदि नोटिस का संतोष पर जवाब नहीं आया तो कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय है. लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) के अंतर्गत उज्जैन-आलोट  (Ujjain-Alot) लोकसभा सीट पर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. इस प्रशिक्षण को 3 से 6 मई के बीच आयोजित किया गया था जिसमें 17 कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित रहे.

उज्जैन के जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इन 17 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस का 3 दिन में जवाब देने को कहा गया है. जवाब पेश न करने या संतोषप्रद जवाब नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को देखते हुए कर्मचारी और अधिकारियों के अवकाश पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है. 

इन धाराओं में होगी एकपक्षीय कार्रवाई
निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह द्वारा 17 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. तीन दिन में जवाब न देने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम,1951 की धारा 28 (क), 134 एवं मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1,2,3) का उल्लंघन एवं वरिष्ठों के आदेश की अवहेलना करने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी. इसके तहत वेतन वृद्धि रोकने से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई का अधिकार है. 

उज्जैन में कांग्रेस और बीजेपी की सीधी टक्कर
मध्य प्रदेश में चौथे चरण के तहत बाकी आठ सीटों पर मतदान कराए जाएंगे जिनमें देवास, इंदौर, उज्जैन-आलोट, धार, रतलाम, मंदसौर, खरगोन और खंडवा शामिल है. यहां 13 मई को मतदान कराया जाना है. उज्जैन-आलोट से बीजेपी ने अनिल फिरोजिया और कांग्रेस ने राजेंद्र मालवीय को टिकट दिया है. फिरोजिया उज्जैन- आलोट से निवर्तमान सांसद भी हैं.

ये भी पढ़ें-  'मेरे सामने आया तो दो जूते मारूंगी', रीवा में महिला TI ने शिकायतकर्ता को दी धमकी, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget