एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: MP में दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन शुरू, पहले फेज में जबलपुर में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 7 सीटों पर चुनाव होना है, इन सीटों में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, नर्मदापुरम और बैतूल शामिल हैं.

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. पहले चरण के लिए 153 नामांकन फॉर्म आए हैं, इन नामांकन फार्मों की जांच गुरुवार को हो रही है. वहीं दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. एमपी की 6 संसदीय सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी थी, जिसका बुधवार समापन हुआ. पहले चरण के लिए 113 उम्मीदवारों ने 153 नामांकन जमा किए हैं. बुधवार (27 मार्च) को आखिरी दिन 64 प्रत्याशियों ने 89 नामांकन दाखिल किए. गुरुवार को इन नामांकन फार्मों की जांच हो रही है, जबकि 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. एमपी में पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है.

गुरुवार से ही दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. दूसरे चरण में 7 सीटों पर चुनाव होना है, इन सीटों में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, नर्मदापुरम और बैतूल शामिल हैं. इसके लिए 4 चार अप्रैल तक नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे, जबकि 5 अप्रैल को जांच और 8 अप्रैल तक नाम वापसी हो सकेगी, वहीं वोटिंग 26 अप्रैल को होगी.

सबसे ज्यादा जबलपुर में नामांकन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि 27 मार्च तक लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक.11 सीधी में 22 अभ्यर्थी द्वारा 30 नाम निर्देशन पत्र जमा किए. लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक.12 शहडोल में 10 अभ्यर्थी द्वारा 14 नाम निर्देशन पत्र जमा किए. संसदीय क्षेत्र क्रमांक 13 जबलपुर में 22 अभ्यर्थी द्वारा 33 नाम निर्देशन पत्र, मंडला में 16 अभ्यर्थी द्वारा 18 नाम निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक.15 बालाघाट में 19 अभ्यर्थी द्वारा 27 नाम निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक 16 छिंदवाड़ा में 24 अभ्यर्थी द्वारा 31 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा आज 28 मार्च को होगी.

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से प्रमुख दल और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन जमा कर दिया है. कुछ पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची पहले ही घोषित कर दी है, जबकि अन्य ने चुनाव आगे बढ़ने के साथ ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. आलोक शर्मा भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: एमपी कांग्रेस में जारी टूट का सिलसिला, दो पूर्व विधायक बीजेपी में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी
छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
संभल सरकारी जमीन घोटाले मामले में पुलिस का एक्शन, तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत 19 के खिलाफ FIR
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget