एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: एमपी के कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम पर आज लगेगी मुहर? दिल्ली में CEC की है बैठक

MP Lok Sabha Election 2024: एमपी की 18 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में मंथन कर रहा है. दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 3.30 बजे से सीईसी की बैठक है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशियों की घोषणा के मामले में कांग्रेस पिछड़ रही है. जहां बीजेपी ने एमपी की सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, वहीं कांग्रेस अब तक महज 10 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतार सकी है. टिकट मिलने के बाद से ही बीजेपी प्रत्याशी प्रचार-प्रचार में जुटे हुए हैं. अब तक लोकसभा क्षेत्रों के आधी से ज्यादा विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित भी कर चुके हैं.

बता दें मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में छह सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है. इन छह सीटों के लिए 20 मार्च से नामांकन भरने की शुरुआत हो गई है. नामांकन भरने की आखिरी डेट 27 मार्च है. दो सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने नामांकन जमा भी कर दिया है. इधर कांग्रेस की बात करें, तो कांग्रेस अब तक 29 में से महज 10 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतार सकी है. शेष 18 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है, जबकि एक सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार ही नहीं उतारेगी.

प्रचार-प्रसार में जुटे बीजेपी प्रत्याशी
टिकट मिलने के बाद से ही बीजेपी प्रत्याशी जबरदस्त तरीके से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. बीजेपी के सभी प्रत्याशियों ने लोकसभा क्षेत्रों में आधी से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर दिया है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ही बात करें तो वह विदिशा संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं. शिवराज सिंह चौहान अब तक विदिशा संसदीय सीट के इछावर, विदिशा, खातेगांव, बुदनी विधानसभा में जनसभा संबोधित कर चुके हैं, जबकि आज गंजबासौदा का दौरा है, जबकि इधर कांग्रेस ने विदिशा सीट पर अब तक अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है.

आज उम्मीदवार तय होने की उम्मीद
प्रदेश की शेष बची 18 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व दिल्ली में मंथन कर रहा है. आज भी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 3.30 बजे से सीईसी की बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में प्रदेश की बाकी बची सीटों के लिए चर्चा की जाएगी. इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरपर्सन रजनी पाटिल, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मप्र के सह प्रभारी संजय कपूर, सीपी मित्तल, कुलदीप इंदौर, संजय दत्त, शिव भाटिया मौजूद रहेंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि आज प्रदेश की शेष सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देगी.

Indore News: पत्नी की पैसों की डिमांड से परेशान था पति... तंग आकर चुरा लिया शोरूम का लॉकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget