एक्सप्लोरर

Indore News: पत्नी की पैसों की डिमांड से परेशान था पति... तंग आकर चुरा लिया शोरूम का लॉकर

Indore Crime: इंदौर में तुकोगंज थाना क्षेत्र में चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां पत्नी बार-बार पति से रुपये मांगती थी. इससे परेशान पति ने एक शोरूम का पूरा लॉकर ही चुरा लिया.

Madhya Pradesh News: चोर तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन ऐसे चोर बहुत कम दिखते हैं जो बीवी की हर डिमांड पूरी करने के लिए कुछ भी कर जाएं. ऐसा ही एक चोर पति मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में पुलिस के हत्थे चढ़ा है. आरोपी ने अपनी पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए ऐसा काम किया कि जिसे सुनकर लोग हैरान हैं. इस आरोपी पति ने पत्नी की मांग को पूरा करने के लिए कुछ रुपये नहीं, बल्कि पूरा लॉकर ही चुरा लिया. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है.

तुकोगंज थाने की पुलिस ने पूछताछ किया, तो आरोपी ने कहा कि मैं अपनी बीवी से परेशान हूं. वह बार-बार पैसे मांगती है. मैं पैसा कहां से लाकर दूं. उसकी डिमांड पूरी करने के लिए मैंने यह रास्ता चुना और अब पूरा लॉकर ही चुरा लिया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर  रही है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल इंदौर के तुकोगंज पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित बजाज टू व्हीलर कंपनी के एक शोरूम में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि तीन दिन पहले एमजी रोड थाना क्षेत्र में बजाज चेतक कंपनी के शोरूम में चोरी हुई थी, जिस मामले में पुलिस ने जांच की. जांच के बाद चंदू पुत्र छोटेलाल निवासी गोमा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से लॉकर जब्त कर लिया है.

आरोपी ने शोरूम के पीछे की दीवार को तोड़कर अंदर घुसा था. इसके बाद अंदर से कैश का लॉकर लेकर भाग गया. वह यहां से दो पहिया वाहन के डॉक्यूमेंट और कुछ सामान भी चोरी किया था. पुलिस को आरोपी के सीसीटीवी फुटेज मिले उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी पास में ही एक दुकान पर चाय बनाता था. पत्नी से पैसों के बार-बार डिमांड हो रही थी, जिससे बाद उसने शोरूम में चोरी की.

ये भी पढ़ें

MP News: कूनो में विदेशी से ज्यादा हुई देशी चीतों की संख्या, भारत में जन्मे चीतों की संख्या 14 हुई

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget