एक्सप्लोरर

shankaracharya Swaroopanand Saraswati: आज शाम चार बजे दी जाएगी शंकराचार्य स्वरूपानंद जी को भू-समाधि,संत परंपरा से होगा अंतिम संस्कार

Jabalpur News: दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने बताया कि शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की भू-समाधि के पहले उनका दूध से महाभिषेक किया जाएगा.दोपहर 1 बजे तक अंतिम दर्शन हो सकेंगे.

जबलपुर: जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज को सोमवार शाम चार बजे संत परंपरा के मुताबक भू-समाधि दी जाएगी.नरसिंहपुर जिले के परमहंसी आश्रम में त्रिपुर सुंदरी मंदिर के पास भू-समाधि के लिए विशाल गड्डा खोदा गया है. झोतेश्वर धाम में हजारों की संख्या में ब्रम्हलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज के शिष्य पहुंच रहे हैं.परमहंसी गंगा कुंड के समीप महाराज श्री की पार्थिव देह दोपहर एक बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखी गई है.यहां शिष्य और भक्त रविवार शाम से ही राम-नाम का जाप कर रहे हैं.

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के देवलोक गमन के बाद कौन होगा उनका उत्तराधिकारी इस पर कयास लगाए जा रहे है.इसकी घोषणा भी आज हो सकती है.उत्तराधिकारी की घोषणा के बाद संत समाज द्वारका और ज्योतिष पीठ के नए शंकराचार्य के नाम का ऐलान करेगा.आश्रम सूत्रों का कहना है कि ब्रम्हलीन स्वामी जी अपने उत्तराधिकारी के नामों का चयन कर लिया है और उनकी वसीयत संत समाज के सामने पढ़ी जाएगी.

कौन सम्भालेगा द्वारका-ज्योतिषपीठ की कमान

माना जा रहा है कि दंडी स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज को द्वारका शारदा पीठ की गद्दी मिल सकती है.जबकि दंडी स्वामीबअविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य बनाया का सकता है.दोनो ही ब्रम्हलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के प्रमुख शिष्य माने जाते हैं.

नेता--राजनेता भी आ रहे हैं अंतिम दर्शन करने 

स्वामी स्वरूपानंद महाराज के शिष्य अंतिम दर्शन के लिए लगातार आश्रम पहुंच रहे हैं. शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के अंतिम दर्शन के लिए सियासी दिग्गज भी आएंगे.इनमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल जैसे नेता शामिल हैं. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी केरल से विशेष विमान से 2 बजे जबलपुर आएंगे. वे यहां से झोतेश्वर के लिए रवाना होंगे.पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भी पहुंचने की सूचना है.राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा भी दिल्ली से जबलपुर होते हुए परमहंसी गंगा आश्रम जाएंगे.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने की भी सूचना आश्रम की ओर से दी जा रही है.

हर मठ के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं

दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने बताया कि देश के सभी मठों से संत समाज के प्रतिनिधि परमहंसी आश्रम आ रहे हैं.उन्होंने कहा कि स्वामी स्वरूपानंद जैसी विभूति दूसरी नहीं हो सकती.शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी ने अपना हर कर्तव्य निभाया और उन्होंने जीवनकाल में ही अपने उत्तराधिकारी बना दिए.

दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने बताया कि शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की भू-समाधि के पहले उनका दूध से महाभिषेक किया जाएगा.दोपहर 1 बजे तक अंतिम दर्शन हो सकेंगे और उसके बाद शंकराचार्य जी की पार्थिव देह को पालकी में बैठाकर शोभायात्रा निकाली जाएगी.त्रिपुर सुंदरी राज राजेश्वरी मंदिर की परिक्रमा के बाद समाधि स्थल पहुंचेगी उनकी पार्थिव देह.यहां शाम 4 बजे संत परंपरा के मुताबिक उन्हें भू-समाधि दी जाएगी.

भावुक हुए सदानन्द सरस्वती

मीडिया से बातचीत में स्वामी सदानन्द जी के आंसू छलक आए.उन्होंने कहा कि स्वामी स्वरूपानंद की कमी की पूर्ति कोई नहीं कर सकता है.प्रभु हमें यह दुख सहन करने की शक्ति दे.स्वामी सदानंद जी ने कहा कि देश को आध्यात्मिक उत्थान के मार्ग पर ले जाने का प्रयास जारी रहेगा.

घरों में नहीं जला चूल्हा

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन से पूरे झोतेश्वर में महा शोक है.यहां आज किसी भी घर में आज चूल्हे नहीं जले हैं.ग्रामीण जनता पूरी तरह से गमगीन है.हर किसी की आंख में आंसू हैं.माना जाता है कि सभी के लिए पितातुल्य थे जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी.उन्ही की छाया और पनाह की मदद से यहां के सैकड़ों ग्रामीण जीवन यापन कर रहे थे.

ये भी पढ़ें

कौन होगा नया शंकराचार्य? झोतेश्वर में स्वरूपानंद सरस्वती के देह के सामने ही आज होगी घोषणा

Jabalpur News : कौन होगा शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का उत्तराधिकारी, इन दो दंडी स्वामी के नाम सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget