एक्सप्लोरर

Ladli Bahna Yojana: इस तारीख से बहनों के खाते में आने लगेंगे ₹1000 महीना, ये दस्तावेज अभी से कर लें तैयार 

MP Ladli Bahna Yojana: चुनावी साल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को सौगात देने के लिए हाल ही में लाडली बहना योजना की घोषणा की थी. इसके तहत एक करोड़ बहनों को हर महीने ₹1000 की आर्थिक मदद दी जाएगी.

MP Government Scheme: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार 'लाडली बहना योजना'(Ladli Bahna Yojana) के तहत मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बहनों को ₹1000 महीना देने जा रही है. यह योजना 8 मार्च से शुरू हो जाएगी. विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections) के पहले यह सबसे बड़ी योजना है, जो शिवराज (Shivraj Singh Chouhan) सरकार की दस्तक हर घर में करवा देगी. 

चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों को सौगात देने के लिए हाल ही में लाडली बहना योजना की घोषणा की थी. लाडली बहना योजना के जरिए सरकार एक करोड़ बहनों को हर महीने ₹1000 आर्थिक मदद के तौर पर देने जा रही है. इस योजना से सरकार पर 5 साल में 60,000 करोड़ रुपए का आर्थिक भोज पड़ेगा. इस प्रकार हर साल 12,000 करोड़ रुपए सरकार को अलग से देने पड़ेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के मुताबिक 8 मार्च से लाडली बहना योजना शुरू हो जाएगी. इंटरनेशनल वुमन-डे यानी 8 मार्च से मध्य प्रदेश में योजना की शुरुआत करने करने के साथ ही बहनों से आवेदन मंगाए जाएंगे. आवेदन प्राप्त होने के बाद जून माह से खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे. अप्रैल और मई माह तक आवेदन पत्र लिए जाएंगे. सबसे बड़ी बात यह है कि इस योजना के जरिए सभी बहनों के खाते में सीधे राशि जमा होगी. सरकार द्वारा तैयार की गई योजना के मुताबिक जून माह से खाते में राशि आना शुरू हो जाएंगी.

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

लाडली बहना योजना में आवेदन करने वाली बहनों को कई दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी. इनमें समग्र आईडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड,  बैंक पासबुक, मतदाता परिचय पत्र की विशेष रूप से आवश्यकता पड़ेगी, जिन बहनों का बैंकों में खाता नहीं है, उन्हें खाता भी खुलवाना पड़ेगा. सरकार की ओर से योजना का लाभ ऑनलाइन दिया जाएगा, इसलिए बैंक में खाता अति आवश्यक रहेगा. 

पात्रता से ज्यादा आवश्यकता पर फोकस

लाडली बहना योजना में पात्र बहनों को ही खाते में प्रति व्यक्ति ₹1000 महीना मिलेगा. इस योजना की सबसे बड़ी पात्रता यह है कि बहन आयकर दाता नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली बहनों को अधिक दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. सरकार की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पात्रता के साथ-साथ आवश्यकता पर भी फोकस किया जाएगा. हालांकि, योजना का लाभ एक परिवार में एक ही बहना को मिल पाएगा.

शिवराज सरकार की हर घर में होगी दस्तक

लाडली बहना योजना के जरिए शिवराज सरकार की हर घर में दस्तक हो जाएगी. इस योजना के जरिए 2 महीने तक आवेदन पत्र एकत्रित किए जाएंगे. इसके बाद उसे ऑनलाइन अपलोड कर योजना को अमल में लाया जाएगा. लाडली बहना योजना सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के जरिए एक करोड़ बहनों को आर्थिक मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात को भी स्पष्ट किया है कि मध्य प्रदेश में रहने वाली 65% बहने योजना से लाभान्वित होंगी. 

ये भी पढ़ेंः Mission 2023: 'मंदिर' के बहाने फिर चला बड़ा दांव! क्या वोटर्स को लुभाने में कामयाब हो पाएंगे CM शिवराज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget