एक्सप्लोरर

Kuno National Park: कूनो में फिर होगी चीतों की आहट, स्पेशल प्रोटेक्शन के साथ अफ्रीका से लाए जाएंगे 12 चीते

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर अफ्रीका से चीते लाए जाने की तैयारी है. इस बार 5 मादा और 7 नर चीते लाए जाएंगे. बता दें कि कूनो नेशनल पार्क का वातावरण चीतों के लिए उपयुक्त माना जाता है.

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के अंदर एक बार फिर से चीतों की चर्चा जोरों शोरों पर है. जानकारी के मुताबिक चीतों को भारत लाए जाने के अगले क्रम के लिए केंद्रीय दल अफ्रीका के लिए रवाना हो रहा है. इस बार लगभग 12 चीतों को अफ्रीका से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए जाने की तैयारी है. इस संबंध में जब एबीपी संवाददाता ने वन विभाग के अधिकारी एस चौहान से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि केंद्रीय दल अफ्रीका जाकर चीतों को लाएगा. इसको लेकर कूनो नेशनल पार्क में तैयारियां चल रही है.

बता दें कि इन अफ्रीकन चीतों में 5 मादा चीते और 7 नर चीते होंगे और इन्हें स्पेशल प्रोटेक्शन के साथ हवाई मार्ग से मध्यप्रदेश लाया जाएगा. मध्य प्रदेश के अंदर चीता को पुनर्स्थापित करने का प्रयास सितंबर में किया गया था तब 8 चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को समर्पित किया था. पहले नामीबिया से चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे और अब अफ्रीकन चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया जा रहा है.

कूनो नेशनल पार्क का वातावरण चीतों के लिए उपयुक्त

विशेषज्ञ बताते हैं कि मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क चीतों के लिए सबसे उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराता है. यही वजह है कि पार्क में चीतों के लिए विशेष बड़े बनाए गए हैं. जहां पर उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निकट भविष्य में मध्य प्रदेश के अंदर चीतों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा सके. अभी भारत में मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क एकमात्र ऐसा नेशनल पार्क है जहां चीते उपलब्ध है. मध्य प्रदेश की जैव विविधता चीतों के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है इसीलिए मध्य प्रदेश के अंदर चीतों पुनर्स्थापित करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है. जिसमें केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर अपनी भागीदारी निभा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीतों को विशेष विमान में अफ्रीका से भारत लाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Indore Crime News: क्या अनुभूति विजन सेवा संस्थान में 2021 में भी हुआ था एक नाबालिग से बलात्कार, पुलिस नहीं दे रही है जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget