एक्सप्लोरर

कर्नाटक से बाघ के बदले लाए गए किंग कोबरा 'नागार्जुन' की भोपाल में मौत, वजह अब तक रहस्य

King Cobra Died: भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में मैंगलोर से लाए गए 5 वर्षीय किंग कोबरा 'नागार्जुन' की अचानक मौत हो गई. दो महीने पहले बाघों के बदले लाए गए इस सांप की मौत का कारण अज्ञात है.

King Cobra Death in Bhopal National Park: मध्य प्रदेश के भोपाल में वन विहार नेशनल पार्क में आए किंग कोबरा 'नागार्जुन' की मौत हो गई है. यह किंग कोबरा दो महीने पहले ही मैंगलोर की वाइल्डलाइफ फैसिलिटी से लाया गया था. मंगलवार (17 जून) तक 5 साल के किंग कोबरा की सभी एक्टिविटी सामान्य नजर आ रही थीं. फिर अचानक बुधवार को उसकी मौत हो गई.

बुधवार (18 जून) की सुबह सीसीटीवी कैमरा में देखा गया कि कोबार में किसी तरह की हरकत नहीं हो रही है. यह देखकर देखभाल करने वाले और डॉक्टर्स की टीम किंग कोबरा के बाड़े में गए. जाकर देखा तो सांप मृत पाया गया. अब डॉक्टर्स ने किंग कोबरा का पोस्टमार्टम कराया है. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई.

दो महीने पहले दो किंग कोबरा आए थे भोपाल
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब दो महीने पहले 5 साल के नागार्जुन और 8 साल के नागशायना को मैंगलोर के पिलिकुला बायलॉजिकल पार्क से भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क लाया गया था. इन्हें बाघ के बदले एक्सचेंज किया गया था. बाघ द पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत दो बाघ कर्नाटक को दिए गए थे. इसके बदले दो किंग कोबरा भोपाल आए थे. दोनों ही सांपों पर दिन रात नजर रखी जा रही थी. 

मैंगलोर से लगातार संपर्क में थे वन विहार के डॉक्टर
वन विहार अभ्यारण का मेडिकल स्टाफ लगातार मैंगलोर के बायोलॉजिकल पार्क के संपर्क में था और सांपों की हर हरकत पर डॉक्टर्स की नजर थी. अब सांप की मौत एक रहस्य बन गई है, जिसका खुलासा पोस्टमार्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.

किंग कोबरा होते हैं 'किसानों के दोस्त'
बता दें, किंग कोबरा दुनिया के सबसे बड़े और जहरीले सांप होते हैं, जो 18 फीट लंबे हो सकते हैं. किंग कोबरा को सबसे समझदार सांप भी माना जाता है. इस नस्ल के सांप परिस्थितियों के हिसाब से अपने शिकार की योजना बदल लेते हैं. इतना ही नहीं किंग कोबरा को इकोसिस्टम के लिए भी लाभकारी माना जाता है. ये खेतों से फसल खराब करने वाले रोडेंट को ख्त्म कर देते हैं, इसलिए इन्हें 'किसानों का दोस्त' कहा जाता है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget