एक्सप्लोरर

Maihar Rape News: सतना रेप केस पर भड़के कमलनाथ, कहा- 'मध्यप्रदेश में नहीं बची कानून-व्यवस्था, अपराधी हैं बेखौफ'

MP News: सतना जिले के मैहर में रेप पीड़िता बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे रीवा जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है. वहीं मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ ने जमकर निशाना साधा है.

Satna Rape: मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में एक 11 वर्षीय मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सत्ताधारी दल बीजेपी को घेरा है. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ही नहीं बची है तो इधर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि मन पीड़ा से भरा हुआ है. व्यथित हूं. मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए.

बता दें सतना जिले के मैहर में गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे 11 वर्षीय बच्ची घर के बाहर से लापता हो गई थी. शुक्रवार (28 जुलाई) को जब वह लौटी तो उसकी हालत बहुत खराब थी. वजह पूछने पर उसने परिजन को वारदात की जानकारी दी. इसके बाद परिजन स्थानीय लोगों के साथ थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे रीवा जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है.

दो संदिग्धों हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक मैहर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला का कर्मचारी है. संदेहियों में से एक का नाम बढोलिया और दूसरे का नाम चौधरी बताया जा रहा है. बढोलिया मैहर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला का कर्मचारी है. दोनों ही संदेहियों से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि समिति ने आरोपियो को समिति की सेवा से बर्खास्त कर दिया है. 

आरोपी कोई भी बचना नहीं चाहिए
इस मामले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है. मन पीड़ा से भरा हुआ है. व्यथित हूं. मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए. प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी. कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.

वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इस मामले में प्रदेश सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में रोज ऐसी घटनाएं हो रही हैं. इनमें से कई सामने नहीं आती हैं. बच्चों के साथ बलात्कार, महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासी अनुसूचित जनजाति वर्ग पर अत्याचार आज मध्यप्रदेश की छवि बन गई है. यहां कानून व्यवस्था नहीं बची है. अपराधी बेखौफ है. किसी को किसी का डर नहीं है.

ये भी पढ़ें: Satna Rape: सतना में बच्ची से रेप के बाद हालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तार, समिति ने की ये बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget