एक्सप्लोरर

Kamal Nath: मध्य प्रदेश में कमलनाथ के करीबी हैं ये 12 विधायक, क्या बदलने जा रहे पाला?

Kamal Nath News: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी विधायकों में बैहर से विधायक संजय उईके, मुरैना से विधायक दिनेश गुर्जर और सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा समेत कई नाम शामिल हैं.

Madhya Pradesh: कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamal Nath) के अपने बेटे कमलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश की सियासत काफी गरमा गई है. कांग्रेस में भी दरार पड़ने का डर है. सवाल उठ रहे हैं कि अगर कमलनाथ को लेकर लगाई जा रही अटकलें सच साबित होती हैं तो उनके करीबी विधायक क्या करेंगे. क्या वो भी कमलनाथ की राह पर चलेंगे?

ऐसी अटकलें हैं कि उनके कुछ करीबी विधायक भी पाला बदल सकते हैं. बताया जा रहा है कि कमलनाथ के करीबी विधायकों में बैहर से विधायक संजय उईके, पांढ़ुर्ना से विधायक नीलेश उईके, सौंसर से विधायक विजय चौरे समेत 12 नाम शामिल हैं.

कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच उनके बेटे कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया से कांग्रेस का लोगो हटा दिया है. नकुल के इस कदम ने पिछले कुछ दिनों से चल रही अफवाहों को और हवा दे दी है कि वह अपने पिता के साथ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

           कमलनाथ के करीब विधायक कौन-कौन?

    • संजय उईके-       बैहर से विधायक
    • नीलेश उईके-      पांढुर्ना से विधायक
    • सोहन बाल्मीकि- परासिया से विधायक
    • विजय चौरे-        सौंसर से विधायक
    • कमलेश शाह-      अमरगढ़ा से विधायक
    • दिनेश गुर्जर-       मुरैना से विधायक
    • मधु भगत-         परसवाड़ा से विधायक
    • विवेक पटेल-      वारासिवनी से विधायक
    • लखन घनघोरिया- जबलपुर से विधायक
    • योगेंद्र सिंह-       लखनादौन से विधायक
    • रजनीश सिंह-     केवलारी से विधायक
    • सिद्धार्थ कुशवाहा- सतना से विधायक

क्यों नाराज हैं कमलनाथ?

मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एमपी विधानसभा चुनाव में हार के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया गया. जिससे वो नाराज थे. वहीं बिना इस्तीफा दिए नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने से भी शायद उन्होंने खुद को उपेक्षित महसूस किया. कहा जा रहा है कि पार्टी लीडरशीप के साथ कम्युनिकेशन गैप से भी वो कहीं न कहीं खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. इसके अलावा राज्यसभा चुनाव में पार्टी का टिकट न मिलना भी उनकी नाराजगी की बड़ी वजह हो सकती है.

उधर, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने श्रीराम लला का अपमान किया. कांग्रेस के कई नेता पुरानी पार्टी की ओर से अयोध्या में राम लला के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के निमंत्रण को स्वीकार नहीं करने से नाराज थे. वीडी शर्मा ने आगे कहा कि जो लोग भी देश और समाज के हित में काम करना चाहते हैं उनका बीजेपी में स्वागत है. उधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कमलनाथ को लेकर खबरों को भ्रामक करार दिया है.

ये भी पढ़ें: कमलनाथ के BJP में जाने की अटकलों पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, 'आप उनसे उम्मीद भी कैसे कर सकते हैं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
Maihar News: मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका! आशुतोष तिवारी को BJP ने दिया टिकट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget