एक्सप्लोरर

MP News: CM शिवराज सिंह के 'व्यापारी' वाले बयान पर कमलनाथ का पलटवार, कहा- 'झूठ बोले बगैर नहीं पचता खाना'

MP Politics: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नाम लिए बगैर कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके पास हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, दौलत और संपत्ति है इसलिए वह सीएम पद के उम्मीदवार हैं, लेकिन मेरे पास जनता है.

Kamal Nath on CM Shivraj Singh Chouhan: चुनावी सिर पर आते ही मध्य प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि झूठ बोले बगैर उनका खाना नहीं पचता.

दरअसल, भोपाल में एक कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नाम लिए बगैर कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके पास हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, दौलत और संपत्ति है इसलिए वह सीएम पद के उम्मीदवार हैं, लेकिन मेरे पास जनता है.

शिवराज सिंह ने कहा था कि उनके (कमलनाथ) के पास कार है, संपत्ति है दौलत है इसलिए वह कांग्रेस के नेता हैं, लीडर हैं और सीएम पद के उम्मीदवार हैं. यह कांग्रेस नेता ही कह रहे हैं. उन्होंने कहा था कि नेता का पैमाना यह हो गया है लेकिन हमारे पास जनता है. कांग्रेस यदि इस पैमाने पर अपने नेता तय करती है कि उनके पास सबकुछ है तो करती रहे, उनको मुबारक लेकिन लोकतंत्र में लीडर का यह मापदंड नहीं हो सकता, उन्होंने कहा कि मेरे पास जनता है.

'झूठ बोले बगैर शिवराज का खाना नहीं पचता' 
वहीं शिवराज सिंह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि झूठ बोले बगैर शिवराज सिंह का खाना नहीं पचता. उन्होंने कहा, 'मैं किसी इंडस्ट्री को नहीं चलाता, न ही मेरे पार कोई कंपनी है लेकिन सीएम शिवराज झूठ बोले बगैर अपना खाना नहीं पचा पाते.' उन्होंने कहा कि उनके पास मेरे खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वह मुझे बिजनेसमैन बता रहे हैं.

'कांग्रेस को मिलेंगे 174 से ज्यादा सीटें'
वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने  कहा कि ये सब चीजें कमलनाथ के पास तब से हैं जब उन्होंने 1980 में पहला चुनाव लड़ा, उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस और कमलनाथ के साथ है और 2023 में हमें 174 से ज्यादा सीटें मिलेंगी.

यह भी पढ़ें:

Watch: प्रीतम लोधी का हृदय परिवर्तन? पहले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को कहते थे 'पापी', अब हुए फैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget