एक्सप्लोरर

KAALI Poster Controversy: 'काली' पोस्टर विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान- 'जान बूझकर गलती करना अपराध'

MP News: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि महिला होकर ऐसा शर्मनाक बयान देना गलत है. मैं उनके बयान की में निंदा करता हूं. उनके बयान से हमारी श्रद्धा-भावना को चोट पहुंची है.

इंदौर: बीजेपी (BJP)के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने फिल्म 'काली' (KALI) के पोस्टर को लेकर बड़ा बयान दिया है. शार्ट फिल्म 'काली' के विवादित पोस्टर पर विजयवर्गीय ने कहा की ये ईशनिंदा (Blasphemy) की श्रेणी वाला अपराध है. उन्होंने कहा कि हिंदू (Hindu) सहिष्णु है, इसलिए वह माफ कर देता है. उन्होंने कहा कि अगर दूसरे धर्म की तर्ज पर सर अलग करने वाला तरीका हिंदुओं ने अपना लिया तो क्या होगा इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. वहीं टीएमसी (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के बयान को कैलाश विजयवर्गीय ने श्रद्धा और भावना को चोट पहुंचाने वाला बताया. 'काली' फिल्ममेकर लीना मण‍िमेकलई की फिल्म है.

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा

कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित फिल्म 'काली' को लेकर कहा कि यह बहुत शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी और उन पर एफआईआर भी दर्ज होगी. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि महिला होकर इतना शर्मनाक बयान देना बहुत गलत है. मैं उनके बयान की में निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान से हम लोगों की श्रद्धा और भावना को चोट पहुंची है.

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि निश्चित ही कुछ लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहे हैं, वे लोगों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिन्दू सहिष्णु है, इसलिए सहन करता है और माफ भी कर देता है. हमारे यहां क्षमा करने की परंपरा है, लेकिन यह अक्षम्य अपराध है. उन्होंने कहा कि अगर गलती से भी कोई गलती हो जाती है तो, उसे माफ भी किया जा सकता है, पर जानबूझ कर गलती करना अपराध की श्रेणी में आता है. उसे माफ नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार ने इसका संज्ञान लिया है.

ईशनिंदा के समान है फिल्म का पोस्टर

बीजेपी नेता ने कहा कि दूसरे धर्मों में इसे ईशनिंदा कहा जाता है, यह उसी श्रेणी का अपराध है. हमारा धर्म सहिष्णु है और हम लोगो को स्थान देते हैं. मौका देते हैं. अवसर देते हैं. हमारे यहां कट्टरवादी तरीका नहीं है, यदि अन्य धर्मों की तरह जिनका नारा है 'गर्दन तन से अलग कर देंगे', अगर हिंदू धर्म में आ जाए तो क्या होगा समाज का देश का यह सोचने वाली बात है.

यह भी पढें

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने लिया एक्शन, धार्मिक भड़काने के आरोप में भोपाल में एफआईआर

MP Urban Body Election 2022: मतदान केंद्र बनें सेल्फी प्वाइंट, वोट देने के बाद लोग ले रहे हैं सेल्फी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget