एक्सप्लोरर

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोनम रघुवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान, लव जिहाद पर भी जताई चिंता

Kailash Vijayvargiya: इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लव जिहाद पर चिंता जताई और बेटियों को अच्छे संस्कार देने की बात कही. उन्होंने कहा कि बेटियां लव जिहाद का शिकार हो रही हैं.

इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बेटियों को लेकर चिंता जताते हुए लव जिहाद जैसे मामलों पर सख्त लहजे में बयान दिया.

 कार्यक्रम के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आजकल हमारी बेटियां लव जिहाद का शिकार हो रही हैं. जिहादी युवक उनसे दोस्ती कर उनकी ज़िंदगियां बर्बाद कर रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार दें और उन्हें जागरूक बनाएं. उन्होंने आगे कहा कि बेटियों को किसी से दोस्ती करने से पहले उस व्यक्ति और उसके परिवार की जानकारी लेनी चाहिए.

सोनम को लेकर क्या बोले मंत्री?

उन्होंने उदाहरण देते हुए अपनी ही विधानसभा क्षेत्र की एक युवती सोनम का ज़िक्र किया और कहा कि सोनम ने जो किया, वह केवल संस्कारों की कमी का नतीजा है. उसके माता-पिता को आज बिना गलती के समाज में मुंह छुपाना पड़ रहा है, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी को पर्याप्त संस्कार नहीं दिए.

मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों को मजबूत नैतिक आधार देना और समय रहते उन्हें सचेत करना हर माता-पिता की जिम्मेदारी है. उन्होंने दोहराया कि अच्छे संस्कार ही बच्चों को सही राह पर रखते हैं.

मंत्री ने इंदौर में कहा कि राजनीति मेरे लिए सदैव जनसेवा का पवित्र माध्यम रही है. जनता जनार्दन की सेवा मेरे जीवन का उद्देश्य है और इसी संकल्प के साथ हमारी डबल इंजन की सरकार भी विकास की धारा को निरन्तर गति प्रदान कर रही है.

उन्होंने कहा कि जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए क्षेत्र की जनता विशेषकर बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के 135 उद्यानों में ओपन जिम एवं झूलों-चक्री के स्थापना कार्य का भी विधिवत शुभारंभ किया.यह पहल शारीरिक स्वास्थ्य को तो बेहतर बनाएगी ही, साथ ही समाज में आपसी मेल-जोल तथा सुकून भरे सैर-सपाटे की संस्कृति को भी समृद्ध करेगी.

कार्यक्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के अव्वल आने पर नगर निगम के सफाई मित्रों एवं अन्य कर्मठ साथियों के साथ खुशियां बांटी एवं उन्हें सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया. इन कर्मयोगियों के परिश्रम एवं निष्ठा ने ही इंदौर को स्वच्छता का महागुरु बनाया है.

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में रील बनाते समय 24 साल का युवक नदी में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम...'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम नहीं लूंगी'
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा

वीडियोज

Engineer Death Case: जहां हुई थी Yuvraj की मौत वहां बाल-बाल बचा था ये ट्रक ड्राइवर । Exclusive
Prayagraj Aircraft Crash: विमान तालाब में गिरा--रेस्क्यू ऑपरेशन जारी । UP News । Breaking News
Budget 2026 बड़ा झटका? Old Tax Regime होगा खत्म | New Tax Regime बनेगा Default | Paisa Live
China Risk vs India’s Phone Factories: Budget 2026 का सबसे बड़ा Test | Paisa Live
Tata Punch Now Has a Punch | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
IND vs NZ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, गुरू युवराज सिंह को पछाड़ बन सकते हैं नए 'सिक्सर किंग'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम...'
हर्षा रिछारिया का बड़ा बयान, 'कुछ संत ऐसे हैं जिनसे मैं परेशान हो गई थी, नाम नहीं लूंगी'
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
युवराज मेहता की मौत: नोएडा अथॉरिटी पर भड़के सौरभ राज जैन-अभिनव शुक्ला, बोले- शर्म आनी चाहिए
युवराज मेहता की मौत: नोएडा अथॉरिटी पर भड़के सौरभ राज जैन-अभिनव शुक्ला, बोले- शर्म आनी चाहिए
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, वायरल हुआ वीडियो
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, Viral हुआ Video
दिल्ली-मुंबई नहीं, भारत का यह शहर है महिलाओं की सुरक्षा में नंबर वन, देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली-मुंबई नहीं, भारत का यह शहर है महिलाओं की सुरक्षा में नंबर वन, देखें पूरी लिस्ट
पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव को कहा छपरी, फिर ऐजाज खान को बताया अपना पिता, सोशल मीडिया पर बवाल
पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव को कहा छपरी, फिर ऐजाज खान को बताया अपना पिता, सोशल मीडिया पर बवाल
Embed widget