एक्सप्लोरर

सज्जन कुमार के दोषी साबित होने पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- कांग्रेस द्वारा प्रायोजित था 1984 का दंगा

MP News: मध्य प्रदेश में सज्जन कुमार के दोषी ठहराए जाने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसे "कांग्रेस प्रायोजित" दंगा करार दिया और सख्त कार्रवाई की मांग की.

Kailash Vijayvargiya on Anti Sikh Riots Case: मध्य प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजियों का दौर जारी है. एक ओर 1984 के सिख दंगों के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, तो दूसरी ओर महाकुंभ में दिग्विजय सिंह के स्नान को लेकर भी तंज कसा.

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए 1984 के दंगों को 'कांग्रेस द्वारा प्रायोजित' बताया, वहीं कुंभ स्नान पर कटाक्ष करते हुए कहा, "कुछ लोगों पर गंगा जल का भी असर नहीं होता."

1984 के सिख दंगों के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इस पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि यह दंगा कांग्रेस द्वारा प्रायोजित था. उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस फैसले की प्रतीक्षा थी और अब यह साबित हो गया कि इस हिंसा में कांग्रेस नेताओं की भूमिका थी.

'दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए'
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद इतने बड़े दंगे के दोषी लोग खुलेआम घूम रहे थे, लेकिन अब न्याय हुआ है. जब उनसे कमलनाथ की भूमिका को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 1984 के दंगे सिखों को हिंदू परंपरा से दूर करने की साजिश थे, इसलिए दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए.

कैलाश विजयवर्गीय का दिग्विजय सिंह पर तंज
कैलाश विजयवर्गीय ने महाकुंभ में दिग्विजय सिंह के त्रिवेणी स्नान को लेकर तंज कसा. उन्होंने कहा, "दिग्विजय सिंह नहाने चले गए, यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन कहा जाता है कि कुछ लोगों पर गंगा जल का कोई असर नहीं होता." विजयवर्गीय ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की भी सराहना की और कहा कि आयोजन बेहतरीन रहा, लेकिन भारी भीड़ की वजह से अनुमान से ज्यादा लोग पहुंचे. उनकी जानकारी के अनुसार, अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: मोहन यादव के मंच पर शू-मेकर्स ने कहा- 'हमें भोपाल से किया जा रहा बाहर', फिर CM ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Barabanki में CM Yogi का रौद्र रूप, विरोधियों को दी सीधी चेतावनी! | ABP News
Chitra Tripathi: 27 चुनाव की रेस...योगी या अखिलेश? | Akhilesh Vs Yogi | UP Election 2027
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget