एक्सप्लोरर

मोहन यादव के मंच पर शू-मेकर्स ने कहा- 'हमें भोपाल से किया जा रहा बाहर', फिर CM ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

MP News: भोपाल नगर निगम ने शहर में जूते-चप्पल बनाने वालों की दुकानों को हटा दिया है. इस वजह से मोचियों के रोजगार पर संकट आ गया है. सीएम मोहन यादव ने इस समस्या का समाधान निकाला है.

Bhopal Nagar Nigam: भोपाल नगल निगम ने शहर में जूते-चप्पल बनाने वालों की दुकानों को हटाते हुए उन्हें अपनी जगह से विस्थापित कर दिया है. यह बात दलित समाजसेवी शोभाराम गन्नौर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने रखी है. संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शोभाराम गन्नौर ने दावा किया है कि भोपाल में मोचियों के साथ गलत हो रहा है और उन्हें शहर से हटा दिया गया है. यह उस भोपाल की बात है, जिसके नगर निगम में बीजेपी को बहुमत मिला हुआ है. 

अहिरवार समाज सेवा संघ के अध्यक्ष शोभाराम गन्नौर ने कार्यक्रम में कहा कि लोकल बॉडी के इस फैसले की वजह से मोचियों के रोजगार पर संकट आ गया है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कवि और संत रविदास के काफी अनुयायी हैं. करीब 17 फीसदी आबादी उन्हें फॉलो करती है. 

महाराष्ट्र का दिया उदाहरण
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शोभाराम गन्नौर ने आगे कहा, "मोचियों की हालत इतनी दयनीय है कि वे अपने बच्चों की फीस के लिए भी पैसे नहीं जुटा पा रहे. महाराष्ट्र में देखा गया है कि वहां पर सरकार ने मोचियों को टेंपररी लीस पर गुमटियां दी हुई हैं और अगर रिलोकेट करने की जरूरत हो तो उन्हें स्थायी रूप से भी जगह दी गई है, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं है."

सीएम मोहन यादव ने किया समाधान का वादा
शोभाराम गन्नौर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ वहां मौजूद विधायकों और पार्षदों से इस समस्या की ओर ध्यान देने का निवेदन किया है. वहीं, सीएम मोहन यादव ने वादा किया है कि जल्द ही जूते-चप्पल बनाने वालों के लिए सही तरीके से जगह बनाई जाएगी. इसी के साथ सीएम मोहन यादव ने आदेश दिया है कि मोचियों के लिए स्थायी दुकानें बनाएं न कि अस्थायी गुमटियां.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "नगर निगम के बारे में उठाए गए मुद्दों का समाधान महापौर, नगर निगम अध्यक्ष और विधायकों द्वारा किया जाएगा. मैं इसमें उनके साथ हूं. सरकार का लक्ष्य गरीबी दूर करना, युवाओं को रोजगार देना, महिलाओं को सम्मान देना और किसानों की आय बढ़ाना है.''

यह भी पढ़ें: बुरहानपुर के माजिद हुसैन ने जेईई-मेंस में 99.99 परसेंटाइल के साथ MP में किया टॉप, कैसे मिली सफलता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget