एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: चुनावी रैली में गर्मी से बचने के लिए क्या कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया? जेब से निकालकर दिखाई प्याज

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश की गुना सीट पर चुनाव संपन्न हो गया है. यहां से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया अब बीजेपी के प्रत्याशियों के समर्थन में दूसरी जगह रैलियां करेंगे.

MP News: देश के विभिन्न हिस्सों में इस वक्त प्रचंड गर्मी पड़ रही है. हालांकि इस गर्मी के बीच नेता लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के प्रचार में बाहर निकल रहे हैं तो मतदाता भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वहीं, गर्मी से बचने के लिए  केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) इन दिनों क्या कर रहे हैं, इसको लेकर उन्होंने बेहद रोचक बात बताई. 

इंडिया टुडे से बातचीत में उनसे जब पूछा गया कि गर्मी तेज पड़ रही है क्या इसका वोटिंग पर असर होगा? इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी पॉकेट से एक प्याज निकालकर कहा कि, ''जब तक आप अपनी पॉकेट में प्याज रखते हैं तब तक आपको गर्मी से परेशान होने की जरूरत नहीं है.'' ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से मैदान में हैं जहां तीसरे चरण के तहत 7 मई को मतदान कराया गया है. चुनाव से पहले उन्होंने गुना के विभिन्न क्षेत्रों में कई रैलियां, रोड शो और जनसभाएं कीं.

सिंधिया ने निर्वाचन आयोग का जताया आभार
गुना में मतदान संपन्न होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्वाचन आयोग का आभार जताया. सिंधिया ने कहा, ''गुना क्षेत्र में बिना किसी कठिनाई के सारी व्यवस्थाओं के साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद. इतनी चिलचिलाती धूप में भी लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर इसे सफल बनाने का कार्य करने वाले मेरे गुना के हर परिजन एवं समस्त बीजेपी कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.''

गुना में 72 फीसदी से ज्यादा मतदान
ज्योतिरादित्य ने आगे कहा, ''यह गुना के हर नागरिक एवं हमारे बूथ कार्यकर्ताओं का उत्साह ही है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हमारे पूरे गुना क्षेत्र का मतदान 72.53% रहा है. लोकतंत्र की नीव को मजबूती प्रदान करती इस भागीदारी हेतु मैं आप समस्त जनता जनार्दन और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं, नतमस्तक हूं.'' सिंधिया 2019 के चुनाव में गुना सीट से चुनाव हार गए थे. हालाकि एक साल बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. 

ये भी पढ़ें- जबलपुर को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू हुआ 'ब्यूटीफिकेशन' अभियान, नगर निगम आयुक्त ने लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget