एक्सप्लोरर

MP: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा, CM शिवराज समेत पार्टी के कई नेताओं ने दी बधाई

जेपी नड्डा को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. 2024 तक नड्डा बतौर बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे. सीएम शिवराज समेत मध्यप्रदेश बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने बधाई संदेश भेजा है.

MP Politics: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (BJP National Executive Meeting) के दूसरे दिन जेपी नड्डा (JP Nadda) का कार्यकाल बढ़ने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बधाई दी है. बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया. जेपी नड्डा लगातार दूसरी बार पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे. इससे पहले राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी दो या ज्यादा बार अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं. हिमाचल प्रदेश चुनाव में करारी शिकस्त के बाद  जेपी नड्डा की कुर्सी पर भी संकट मंडरा रहे थे.

अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल 

माना जा रहा था कि संगठन में बड़ा उलटफेर किया जा सकता है. इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं. जेपी नड्डा को अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बरकरार रख बीजेपी ने उलटफेर के कयासों पर विराम लगा दिया है. एक बार फिर से नड्डा ही पार्टी के मुखिया रहेंगे. नड्डा को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री समेत मध्यप्रदेश बीजेपी के कई नेताओं और मंत्रियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजा है.

मुख्यमंत्री समेत मध्यप्रदेश बीजेपी ने दी बधाई

बधाई देनेवालों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हैं. दो दिवसीय बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 की तैयारियों से देखकर जोड़ा जा रहा है. 2023 में तेलंगाना, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों का चुनाव होना है. पांच राज्यों में बीजेपी गठबंधन की सरकार है. 20 जनवरी 2020 को जेपी नड्डा ने पार्टी की कमान संभाली थी. इससे पहले उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. बतौर अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं. चुनौतियों के पहाड़ से पार पाने में नड्डा पर निगाहें रहेंगी. 

Jabalpur News: जेपी नड्डा के कार्यकाल में विस्तार, जबलपुर में खुशी का माहौल, क्या है इस जिले से नाता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget