एक्सप्लोरर

MP Politics: 'बीजेपी ने दूल्हा शिवराज को बताया, शादी मोहन यादव से कर दी', नए कांग्रेस चीफ पटवारी का हमला

MP News: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सतना के बीटीआई मैदान में बसपा नेता रहे पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की जयंती पर आयोजित सभा को संबोधित किया और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

Jitu Patwari Target BJP Governtment: मध्य प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष  जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने एक बार फिर बीजेपी (BJP) सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने शुक्रवार (5 जनवरी) को सतना (Satna) जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में आरोप लगाया कि बीजेपी ने दूल्हे का चेहरा शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का दिखाया और शादी सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) से कर दी. 

उन्होंने कहा कि अब सीएम मोहन यादव शिवराज सिंह चौहानन से बदला ले रहे हैं और उनके नियुक्त गए कलेक्टर-अधिकारियों को रोज हटा रहे हैं. अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगे कहा "यह बीजेपी की अंदरूनी राजनीति का असर है. शिवराज सिंह चौहान रिएक्शन देते रहते हैं और सीएम मोहन यादव तबादले कर अधिकारियों को हटाए जा रहे हैं. पटवारी ने कहा बीजेपी अपने घोषणा पत्र पूरा करे. हमें जनता ने दायित्व दिया है और हम इसे पूरा करवाएंगे." 

जीतू पटवारी ने पीएम मोदी  पर साधा  निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इससे कोई लेनादेना नहीं.  उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का अधिकार है, लेकिन हम तो सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि पीएम मोदी की जिस गारंटी को रामायण और गीता के समान बता कर जनता से वादे किए गए हैं, उन्हें सरकार पूरा करे.  कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनकी गारंटी वाले बीजेपी के स्लोगन पर सवाल खड़े किए. 

पीएम ने जो कहा वो पूरा नहीं हुआ- जीतू पटवारी  
पटवारी ने कहा "पीएम मोदी ने कहा तो बहुत कुछ, लेकिन वो पूरा नहीं हुआ. पीएम ने  भारत की इकॉनमी को पांच ट्रिलियन डॉलर बनाने की बात कही. उन्होंने चाइना को आंखें दिखाने की बात कही. भारत को दुनिया में नंबर वन बनाने कही. उन्होंने तमाम बाते कहीं, लेकिन किया कुछ नहीं. पीएम  मोदी ने अलग-अलग काम सुनाए, लेकिन एक भी काम पूरा नहीं हुआ और अब उनकी नई गारंटी आ गई." 
 
लाडली बहनों को 3 हजार रुपये महीना देने की मांग
साथ ही पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में दो लाख लोगों को रोजगार देने की बात की गई, 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया, लेकिन न तो यहां किसी को रोजगार मिला. न ही किसी को 450 रुपये में सिलेंडर मिला. यही पीएम मोदी की गारंटी है. हमारी मांग है कि सरकार लाडली बहनों को 3 हजार रुपये महीना और किसानों को प्रति क्विंटल धान के 31 सौ रुपये दिए जाएं.

जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार बने एक महीने से उपर हो गया है, लेकिन अभी तक बीजेपी सरकार का घोषणाओं की तरफ एक भी कदम बढ़ता नहीं दिखा है. बता दें कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सतना के बीटीआई मैदान में बसपा नेता रहे पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की जयंती पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. यह कार्यक्रम बसपा के दिवंगत पूर्व सांसद के पुत्र और सतना के कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने आयोजित किया गया था.

ये भी पढ़ें- MP News: इंदौर की महिला ब्लैकमेलर के पति की 5वीं बार जमानत अर्जी खारिज, फर्जी सांसद प्रतिनिधि बनकर व्यापारी को करते थे ब्लैकमेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget