एक्सप्लोरर

MP Illegal Sand Mining: 'अवैध कारोबार रोकने के दावे खोखले' नर्मदा जयंती पर जीतू पटवारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

MP News: जीतू पटवारी ने सीएम मोहन सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की मिलीभगत के बिना इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन नहीं हो सकता है.

MP Illegal Send Mining Scam: नर्मदा जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन के मामले को उठाया है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में रेत का अवैध कारोबार रोकने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन की मिलीभगत के बगैर इतने बड़े पैमाने पर कोई भी संगठित अपराध नहीं किया जा सकता. साथ ही उन्होंने बीजेपी नेताओं को संकल्प लेने की नसीहत भी दी है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि आज (16 फरवरी) नर्मदा जयंती है. मध्य प्रदेश की जीवन रेखा और पुण्य सलिला के पूजन अर्चन का एक ऐसा विशेष दिवस है, जो भाव और भक्ति से सराबोर रहता है. इस अवसर पर में बीजेपी सरकार के संज्ञान में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण तथ्य सामने लाना चाहता हूं, जो अनिवार्य प्राथमिकताओं में सदैव शीर्ष पर होने चाहिए. मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में रेत का अवैध कारोबार रोकने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं. रेत माफियाओं के आगे शासन की कार्रवाई कारगर साबित नहीं हो रही है. पिछले दिनों पवित्र ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के समीप नृसिंह कुंड से लेकर बिल्लौरा तक रेत माफिया नर्मदा नदी में पनडुब्बी मशीनें लगाकर रेत का अवैध उत्खनन करते पकड़े गए.

अवैध रेत खनन को लेकर जीतू पटवारी ने बीजेपी पर लगाया आरोप

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि हालात ऐसे हो गए कि रेत निकालने के लिए पाइप लाइन तक डाल दी गई. अनेक कश्तियों से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन लगातार किया जाता रहा. रेत पनडुब्बी मशीन से नदियों की तलहटी से अवैध रूप से रेत निकाली गई.  उन्होंने लिखा कि नेशन ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) कोर्ट ने नर्मदा नदी में रेत उत्खनन करने के किसी भी प्रकार की मशीन पोकलेन, पनडुब्बी, बुलडोजर पर रोक लगा रखी है. बिना पर्यावरणीय मंजूरी के रेत निकालना अवैध है. इसके बावजूद एनजीटी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मध्य प्रदेश के अधिकांश नर्मदा किनारों से खुलेआम पनडुब्बी मशीनों से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है.

जबकि सरकार ने भी मशीनों से रेत उत्खनन पर रोक लगाई है. राज्य सरकार की तरफ से मध्य प्रदेश रेत खनन परिवहन भंडारण और व्यापार नियम 2019 में संशोधन की अधिसूचना में इसके प्रावधान किए हैं. नए नियमों में नर्मदा नदी में मशीनों से रेत उत्खनन कार्य नहीं किया जा सकता है. ताकि नर्मदा नदी में जैव विविधता बरकरार रहे. लेकिन सच्चाई कभी भी और कहीं भी अच्छी और समझी जा सकती है. बहुत स्वाभाविक है कि शासन और प्रशासन की मिलीभगत के बगैर इतने बड़े पैमाने पर कोई भी संगठित अपराध पूरा नहीं किया जा सकता. आस्था में डूबे और सोशल मीडिया के जरिए बधाई देने वाले बीजेपी नेताओं को नर्मदा जयंती पर आज ही यह संकल्प लेना जरूर चाहिए कि पुण्य सलिला के अविरल प्रवाह के लिए वे प्रभावी प्रयास जरूर करेंगे. मां नर्मदा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें.

ये भी पढ़ें: MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में एक बार बदलेगा मौसम, अगले 4 दिनों में बारिश के आसार, जानें- IMD का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget