एक्सप्लोरर

'मोहन यादव सरकार का चेहरा बेनकाब...', OBC आरक्षण की मांग पर जीतू पटवारी ने किया संघर्ष का ऐलान

MP Politics: कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ओबीसी को 27% आरक्षण से वंचित कर रही है.जानबूझकर उनका हक नहीं देना चाहती.

MP News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने शनिवार को मोहन यादव सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार ने ओबीसी समाज के साथ बड़ा धोखा किया है. संविधान की साफ बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है. कोर्ट के आदेशों को सरकार मान नहीं रही है.

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ओबीसी को 27% आरक्षण से वंचित कर रही है. यह संविधान और सामाजिक न्याय की हत्या है. सरकार ओबीसी समाज को जानबूझकर उनका हक नहीं देना चाहती.

कांग्रेस ने दी चेतावनी

26 जून को कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था. मांग की गई थी कि 27% आरक्षण तुरंत लागू किया जाए. अगर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन शुरू करेगी.

वहीं 4 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि सरकार कोर्ट में आरक्षण का विरोध करती है और बाहर खुद को हितैषी बताती है. कोर्ट ने मुख्य सचिव से हलफनामा मांगा है. पूछा गया है कि 13% नियुक्तियां क्यों रुकी हैं.

राज्य सरकार कोर्ट में बार-बार तारीख लेती रही. कभी साफ जवाब नहीं दिया. खुद का बना कानून भी लागू नहीं कर रही है. सरकार चाहती है कि मामला कोर्ट में उलझा रहे और आरक्षण लागू न हो.

सच्चाई ये है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने कहा है कि 27% आरक्षण पर कोई रोक नहीं है. फिर भी सरकार बहाने बना रही है.

कांग्रेस की मांगें

27% आरक्षण तुरंत लागू किया जाए
चयनित ओबीसी उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाए
ओबीसी समाज को वोट बैंक समझकर इस्तेमाल करना बंद किया जाए

ओबीसी समाज से अपील

कांग्रेस ने ओबीसी समाज से कहा है कि अब समय आ गया है. हक मांगो, सड़क पर उतरो. ये अधिकार है, कोई भीख नहीं. बीजेपी के झूठे वादों में मत फंसो. अगर सरकार ने बात नहीं मानी, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी. हर जिले, हर गांव में विरोध होगा. ओबीसी समाज को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी.

राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल 

ओबीसी आरक्षण के लिए प्रोटेस्ट में जुलाई के अंत में राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी भी जुलाई के अंत में बुंदेलखंड में ओबीसी आरक्षण के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं, अभी कार्यक्रम फाइनल कार्यक्रम नहीं बना है लेकिन राहुल गांधी ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है. 

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget