एक्सप्लोरर

बुखार से पीड़ित भगवान जगन्नाथ, 15 दिन बाद देंगे दर्शन, 7 जुलाई को रथ पर सवार होकर निकलेंगे जगत के नाथ

Jagannath Mandir: 15 दिन के विश्राम के दौरान भगवान जगन्नाथ को केवल काढ़े का भोग लगाया जाएगा. इस दौरान उनकी पूजा-अर्चना नहीं की जाएगी. एक पखवाड़े बाद भगवान को नीम के जल से स्नान कराया जाता है.

Jagannath Mandir Doors Closed: जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ स्वामी, बड़े भाई बलभद्र और बहिन देवी सुभद्रा ज्वर से पीड़ित होने की वजह से 15 दिनो तक भक्तों को दर्शन नहीं देंगे.जबलपुर में साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर के कपाट शनिवार (22 जून) को बंद कर दिए गए.

7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाएगी.गए.इसके बाद भगवान सिंहवाहनी मंदिर में 12 दिनों तक अपनी मौसी के घर में रहेंगे.

विराट रथ यात्रा से पहसे विश्राम करते हैं भगवान
मंदिर प्रबंधन से जुड़े श्रीकांत साहू ने बताया वात्री साहू समाज जबलपुर द्वारा संचालित श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में 134 वर्षों से लगातार जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है. मान्यता है कि रथयात्रा के 15 दिवस पूर्व प्रभु जगन्नाथ स्वामी ज्वर से पीड़ित हो जाते हैं. इसीलिए भगवान को विश्राम देने के उद्देश्य से मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.

वर्षों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन करते हुए साहू समाज के सदस्यों ने साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक स्थित अस्थाई मंदिर में विराजित भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र और सुभद्रा की काष्ठ प्रतिमा को सुगंधित इत्र एवं स्वर्ण मिश्रित गंगा, नर्मदा और यमुना के जल से स्नान करा कर उन्हे गर्म शॉल से ढक दिया गया.

15 दिन तक काढ़े का लगेगा भोग
श्रीकांत साहू ने बताया 15 दिन की विश्राम अवस्था में भगवान को सिर्फ आयुर्वेदिक काढ़े का भोग ही लगाया जाता है. इस दौरान उनका पूजन अर्चन नहीं होता. एक पखवाड़े की विश्राम अवस्था के बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा के कपाट खोले जाएंगे. इसके पश्चात भगवान की काष्ठ प्रतिमा को नीम मिश्रित जल से स्नान कराया जाएगा. 

फिर नीम का तेल लगाया जाएगा और नवीन वस्त्र पहनाकर शृंगार कर पूजन-अर्चन के पश्चात रथ पर विराजित किया जायेगा. इसके बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलभद्र जी और देवी सुभद्रा अपने भक्तो को दर्शन देने रथयात्रा में निकलेंगे.

12 दिन तक मौसी के घर रहेंगे जगन्नाथ
यह रथयात्रा 7 जुलाई रविवार को दोपहर 2 बजे साहू धर्मशाला गढ़ाफाटक स्थित अस्थाई मंदिर से प्रारंभ होगी, जो चरहाई, बड़े महावीर मंदिर, बड़ा फुहारा, सराफा , कोतवाली, मिलोनीगंज और हनुमानताल होते हुए बड़ी खेरमाई मंदिर पहुंचेगी. यहां स्थित सिंहवाहनी मंदिर में भगवान 12 दिनों तक अपनी मौसी के घर में रहेंगे. इसके बाद भगवान की वापसी रथयात्रा निकाली जाएगी और भगवान अपने मंदिर में विराजित होंगे.

यह भी पढ़ें: भगवान राम और कृष्ण के नाम से बनेंगे प्रवेश द्वार, CM मोहन यादव ने बैठक में दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह

वीडियोज

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने ‘धुरंधर’ का Record तोड़ा”
Emraan Hashmi को पहले से ही पता था कि Taskaree लोगों को पसंद आएगी! | Tanya Bami, Neeraj Pandey
Avimukteshwaranand Controversy: CM Yogi पर अविमुक्तेशवरानंद का ऐसा बयान की मच जाएगा बवाल!
Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP
Himachal Pradesh News: Shimla में बर्फबारी का कहर, आपस में टकराए 3 ट्रक |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
विंटर स्टॉर्म की चपेट में दुनिया का सबसे अमेरिका, एयर इंडिया ने रद्द की सारी फ्लाइट, जानें पूरा मामला
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
ईशान किशन ने खतरे में डाली संजू सैमसन की जगह? टी20 वर्ल्ड कप टीम का नया समीकरण उड़ा देगा होश
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
Embed widget