एक्सप्लोरर

Jabalpur Murder: पानी को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, चाकूबाजी में एक की मौत, दो लोग घायल

Murder Case: जबलपुर में पानी को लेकर जंग हो गयी. दो पक्षों के खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गयी. बीच बचाव करने आये लोगों पर भी हमलावर ने हमला कर दिया. हमले में दोनों घायल हो गये.

MP Murder Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में मामूली बात पर एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. बीच-बचाव करने आए दो लोग भी घायल हुए हैं. शांति नगर इलाके में दो किराएदारों के बीच नल का पानी बहने को लेकर वाद विवाद हो गया.

विवाद इतना बढ़ गया कि एक किराएदार ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. गोहलपुर थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि दोनों शांति नगर की 17 नंबर गली में किराएदार हैं.

आशीष श्रीवास्तव ऊपर वाले कमरे में और मृतक मनोज उर्फ शिवा सोनी नीचे रहते थे. बुधवार (19 जून) की शाम को आशीष श्रीवास्तव पर नल से पानी बहाने का आरोप है. शिवा सोनी ने पानी बहाने से मना किया गया. आशीष को शिवा की बात नागवार गुजरी. पानी का विवाद दोनों के बीढ़ गया.

आशीष गुस्से में शिवा से गाली गलौज करने लगा. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आशीष ने चाकू निकाल कर शिवा पर हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक शिवा को बचाने जीजा राजेंद्र सोनी और एक अन्य पड़ोसी लकी सोनी दौड़कर आये.

पानी के विवाद में चाकू मारकर हत्या

आरोपी आशीष ने बीच बचाव करने आए दोनों लोगों पर भी चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने शिवा सोनी को मृत घोषित कर दिया.

दोनों घायल राजेंद्र सोनी और लकी सोनी का इलाज चल रहा है. गोहलपुर थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि पंचनामा भरकर मृतक शिवा सोनी का पोस्टमार्टम करवाया गया. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. 

अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह ने भरा पर्चा, जीतू पटवारी बोले- 'बीजेपी के षड्यंत्र का...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget