एक्सप्लोरर

MP News: जानिए किस रेल जोन ने एक साल में 55 किमी लाइन का तिहरीकरण कर जीता दक्षता अवार्ड

पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ राहुल जयपुरिया के मुताबिक वर्ष 2020-21 में पश्चिम मध्य रेल के इंजीनिरिंग विभाग द्वारा कई ट्रैक और ब्रिजों पर महत्वपूर्ण कार्य किये गए.

MP News: इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट में शानदार काम करने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से पश्चिम मध्य रेल जबलपुर को दक्षता शील्ड-2021 से नवाजा गया है. जबलपुर जोन की सिविल इंजीनियरिंग की टीम के काम को यह सराहना मिली है. बीते साल में पश्चिम मध्य रेल (पमरे) के तीनों मण्डलों पर न्यू लाइन 14 किमी, दोहरीकरण 26 किमी एवं तिहरीकरण 55 किमी का कार्य इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया जो एक रिकॉर्ड है.

ट्रेनों के समय में हुआ सुधार

पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ राहुल जयपुरिया के मुताबिक वर्ष 2020-21 में पश्चिम मध्य रेल के इंजीनिरिंग विभाग द्वारा कई ट्रैक और ब्रिजों पर महत्वपूर्ण कार्य किये गए. भोपाल मण्डल में 233 रूट किमी और कोटा मण्डल में 545 रूट किमी ट्रैक की गतिशीलता में वृद्धि की गई. इससे इन रेलखण्डों की गति 130 केएमपीएच हो गई. इसी प्रकार पमरे में कुल मेनलाइन 874 किमी ट्रैक की गतिशीलता में कार्य करते हुए 156 मिनट समय की बचत भी की गई. इससे जोन में ट्रेनों की समयपालनता में सुधार हुआ है. इसके साथ लूप लाइन एवं पीएसआर रिमूवल-रिलेक्सेशन का कार्य भी किया गया है. 

वर्ष 2021 में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य

जबलपुर मण्डल के मेहगांव, ननवारा एवं उचेहरा स्टेशनों के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य करते हुए ट्रैक की गति में वृद्धि की गई. वर्ष 2020-21 में पश्चिम मध्य रेल के तीनों मण्डलों पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ब्रिजों का भी महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं. जिसमें 35 लोअर हाइट सबवे, 43 लेवल क्रोसिंग गेट, 15 रोड ओवर ब्रिज एवं 31 रेलवे ब्रिजों का कार्य किया गया.

पश्चिम मध्य रेल के सिविल इंजीनियरिंग विभाग को मिली दक्षता शील्ड

पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ राहुल जयपुरिया के मुताबिक भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे बोर्ड स्तर के 66वें वार्षिक रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार-2021 में दक्षता शील्ड की घोषणा हुई है. इन पुरस्कारों की घोषणा कोरोना प्रोटोकॉल का अनुसरण करते बिना किसी तामझाम के की गई. घोषित पुरस्कारों में पश्चिम मध्य रेल के सिविल इंजीनियरिंग विभाग को दक्षता शील्ड मिली. रेलवे बोर्ड स्तर का पुरस्कार प्राप्त कर इंजीनियरिंग विभाग ने न केवल पश्चिम मध्य रेलवे को गौरवांवित किया बल्कि एक नया आयाम भी प्राप्त किया है. महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता ने जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मंडल के साथ सीआरडब्लूएस भोपाल एवं डब्ल्यूआरएस कोटा कारखानों के इंजीनियरिंग विभाग को अच्छे कार्य करने के लिए बधाई दी.

यह भी पढ़ें-

Indore News: इन्दौर में दो युवकों के प्यार पर परिजनों ने लगाया पहरा, एक ने उठाया घातक कदम

Sehore News: अधिकारियों को ग्राम पंचायतों का प्रमुख शासक बनाने की मांग, सरपंच उम्मीदवारों ने सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget