एक्सप्लोरर

MP News: बीजेपी का अयोध्या दर्शन का मेगा प्लान! एमपी की पहली आस्था स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को होगी जबलपुर से रवाना

Ayodhya Ram Mandir Darshan: एमपी से बड़ी संख्या में लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं. रेलवे ने श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जबलपुर से ट्रेन चलाने का एलान किया है.

Jabalpur News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब देशभर से भक्तों को अयोध्या ले जाने की तैयारी बीजेपी ने जोर शोर से शुरू कर दी है. रामलला के दर्शन के लिए मध्य प्रदेश से पहली ट्रेन 30 जनवरी को जबलपुर से रवाना होगी. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र से ऐसी चार ट्रेनें अयोध्या ले जाने का फैसला किया है. अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की आवभगत का जिम्मा भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर रहेगा.

जबलपुर में आज बुधवार (24 जनवरी) बीजेपी ने एक बैठक आयोजित कर श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने की योजना पर चर्चा की. जबलपुर स्थित बीजेपी के संभागीय बैठक में संभागीय मुख्यालय पर आयोजित बैठक में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक समेत सभी विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे. इस बैठक में तय किया गया कि मध्य प्रदेश की पहली राम तीर्थ दर्शन ट्रेन जबलपुर से जाएगी, जिसके लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. 

'1400 यात्रियों को ले जाने की है तैयारी'
विधायक अशोक रोहाणी ने बताया कि 30 जनवरी को जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए यह स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. जिसमें तकरीबन 1400 यात्रियों को ले जाने की तैयारी की जा रही है. यात्रा के दौरान अयोध्या जाने वाले तमाम यात्रियों के रुकने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था बीजेपी के जरिये ही की जाएगी. इसके लिए यात्रियों से न्यूनतम शुल्क भी लिया जाएगा.

बैठक में हर पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को अयोध्या जाने के लिए प्रोत्साहित करें और उनका रजिस्ट्रेशन कराए. राम तीर्थ दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर विशेष तैयारी की जा रही है. जिससे यात्रा के दौरान राम के भक्तों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े.

'हर विधानसभा से तय किया गया कोटा'
बीजेपी विधायक अशोक रोहाणी ने बताया कि 30 जनवरी को रवाना होने वाली यह स्पेशल ट्रेन 2 फरवरी को जबलपुर वापस आएगी. इसमें 14 सौ श्रद्धालु जाएंगे. पहली यात्रा के दौरान हर विधानसभा से श्रद्धालुओं को कोटा तय किया गया है. राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने कहा कि यात्रियों को ले जाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता हर तरह की सुविधा मुहैया करेंगे. मंडल अध्यक्ष और पार्षदों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने क्षेत्र के करीब 50 लोगों की सूची बनाएं, जिन्हें प्रथम चरण में अयोध्या ले जाना है.

ये होगा ट्रेन का शेड्यूल
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, गाड़ी संख्या 02135 जबलपुर-अयोध्या सुपरफास्ट आस्था स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे जबलपुर स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन श्रीधाम, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, बीना जंक्शन, झांसी, प्रयागराज होते हुए अगले दिन यानी 31 जनवरी को दोपहर 12.55 अयोध्या पहुंचेगी. 2 फरवरी को वापसी में यह ट्रेन अयोध्या से रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन यानी 3 फरवरी की शाम 7.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें:

MP News: 'मतदाता नहीं, EVM का सॉफ्टवेयर तय करता है किसकी बनेगी सरकार', दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
MP की जिस दतिया सीट से अयोग्य घोषित हुए कांग्रेस के राजेंद्र, वहां उपचुनाव का ऐलान, आ गई तारीख
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget