एक्सप्लोरर

MP News: 'मतदाता नहीं, EVM का सॉफ्टवेयर तय करता है किसकी बनेगी सरकार', दिग्विजय सिंह का बड़ा आरोप

MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि हमें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं है केवल सुप्रीम कोर्ट पर है.

Digvijay Singh On EVM: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ईवीएम (EVM) पर सवाल खड़े किए हैं. पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार का फैसला मतदाता नहीं, बल्कि ईवीएम का सॉफ्टवेयर तय करता है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरा आरोप है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है, दबाव में है. चुनाव आयोग से हम निष्पक्षता की उम्मीद करते हैं. ईवीएम का सारा काम प्राइवेट लोगों के हाथ में है. जब सॉफ्टवेयर ही सब करता है तो वही सॉफ्टवेयर तय करेगा सरकार किसकी बनेगी.

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बुधवार को भोपाल स्थित निवास पर कहा कि 140 करोड़ आबादी वाले देश में, जहां 90 करोड़ मतदाता हैं, तो क्या हम ऐसे लोगों के हाथ में ये सब तय करने का अधिकार दें. उन्होंने कहा कि पूरी इलेक्शन प्रोसेस का मालिक न मतदाता है, न अधिकारी और कर्मचारी हैं. इसका मालिक सॉफ्टवेयर बनाने और डालने वाला है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि सवालों के जवाब चुनाव आयोग नहीं दे रहा है. हमसे कहते हैं कि 7 सेकंड के लिए वीवीपैट दिख जाता है, लेकिन वो जो दिखता है, वही छपता है, इसकी क्या गारंटी है?

बैलेट पेपर से हों चुनाव

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें ईवीएम के वीवीपैट और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं. केवल सुप्रीम कोर्ट पर ही भरोसा है. 2024 के बाद लोकतंत्र नहीं रहेगा.  दिग्विजय सिंह के निवास पर आयोजित हुई पत्रकार वार्ता के दौरान आईआईटी दिल्ली के अतुल पटेल से मतदान प्रक्रिया का डेमो दिखाया. इस दौरान एक ईवीएम में 10 वोट डाले गए. उन्होंने बताया कि 2017 में वीवीपैट का ग्लास बदल दिया गया था. वोट डालने के बाद 7 सेकेंड के लिए वीवीपैट में लाइट जलती है. वोटर पर्ची देखकर चला जाता है. अतुल पटेल ने मशीन की गड़बड़ी को दिखाने के लिए एक चिन्ह तरबूज को दो वोट डाले. पहला तरबूज की पर्ची वीवीपीएटी में दिखी. दूसरा वोट तरबूज का बटन दबाने के बावजूद सेब की पर्ची प्रिंट हुई. अतुल ने कहा कि 2013 से चुनावी प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. हम बैलेट पेपर से वोटिंग की लड़ाई लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bhopal News: भोपाल में कम नहीं हो रहा कुत्तों का आतंक, हफ्ते भर में 667 लोगों ने की शिकायत, 2 मासूमों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget