एक्सप्लोरर

जबलपुर में हार्वेस्टर मशीन पुलिया से गिरने से चार की मौत, सरकार ने की इतने लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

Jabalpur News: जबलपुर जिले में एक पुलिया से टकराने के बाद एक हार्वेस्टर मशीन 20 फीट नीचे गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. हार्वेस्टर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Jabalpur Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक हृदयविदारक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. कुंडम बघराजी मार्ग पर करनपुरा के पास रात में गेहूं की कटाई के लिए जा रहे हार्वेस्टर के अनियंत्रित के होकर गहरी खाई में गिरने से इनकी मौत हो गयी. हार्वेस्टर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं गंभीर रूप से घायल चौथे व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल रवाना किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

एएसपी प्रदीप शेंडे के मुताबिक रविवार (21 अप्रैल) को तड़के हरियाणा करनाल निवासी सुखबीर सिंह (उम्र 50 वर्ष) अपने बेटे अजय सिंह (उम्र 25 वर्ष) के अलावा पप्पू सिंह व बीना निवासी खूब सिंह के साथ हार्वेस्टर में सवार होकर गेहूं की कटाई करने के लिए बघराजी जा रहे थे. 

गंभीर रूप से हो गया घायल
रास्ते में करणपुरा गांव के पहले पड़ने वाले पुल के ऊपर से गुजरते समय हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर पलटा और कुछ दूरी तक घिसटने के बाद पुल के ऊपर से 20 से 25 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया. पुलिस के अनुसार हार्वेस्टर पलटने से सुखबीर सिंह के शरीर का आधा हिस्सा वाहन के नीचे दबा होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, वहीं तीन लोग पूरी तरह वाहन की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी. उधर, घायल सुखबीर की मेडिकल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई. 

शवों को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
रविवार की सुबह 8 बजे के करीब पुल के ऊपर से गुजरे ग्रामीणों ने हार्वेस्टर पलटा हुआ देख पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य करते हुए घायल सुखबीर को कुंडम अस्पताल रवाना किया था, वहीं 3 मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया. कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दुर्घटना में मृत चारों लोगों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से राज्य पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है.

ये भी पढ़ें: कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में एक साथ 14 टाइगरों के हुए दीदार, खुशी से उछल पड़े पर्यटक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget