एक्सप्लोरर

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के रेलवे स्टेशनों का जलवा बरकरार, सर्वे रिपोर्ट में सामने आई ये खास बात

भारतीय रेलवे की हाल ही में आई एक सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश भर में सबसे सुंदर स्टेशन मध्यप्रदेश में हैं. वहीं भोपाल का कमलापति रेलवे स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए देश भर में काफी फेमस है.

जबलपुर: भोपाल का कमलापति रेलवे स्टेशन तो मध्य प्रदेश का गौरव है ही, साथ ही राज्य के बाकी स्टेशन भी खूबसूरती और सुविधा के मामले में देश में पहले पायदान पर है. भारतीय रेलवे की हाल ही में आई एक सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश भर में सबसे सुंदर स्टेशन मध्य प्रदेश में हैं. भारतीय रेल द्वारा जारी की गई सर्वे रिपोर्ट में पश्चिम मध्य रेल जोन जबलपुर के अन्तर्गत आने वाले स्टेशन लगातार सात महीने से देश भर में पहले पायदान पर कायम है.

एयरपोर्ट की तरह सुंदर बने रेलवे स्टेशन

अब वो दौर गया जब रेलवे स्टेशन पर आपको गंदी रेल पटरियां और गंदगी से भरे प्लेटफार्म मिलते थे. अब देश में ना तो धुआं मारते रेल इंजन देखने को मिलते हैं और ना ही गंदगी से भरे प्लेटफार्म. खास तौर पर अगर आप मध्यप्रदेश में रहते हैं तो रेलवे स्टेशन आपको किसी एयरपोर्ट की तरह ही सुंदर नजर आएंगे. मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर जबलपुर हो या भोपाल का कमलापति रेलवे स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए देश भर में काफी फेमस है.


Jabalpur News: मध्य प्रदेश के रेलवे स्टेशनों का जलवा बरकरार, सर्वे रिपोर्ट में सामने आई ये खास बात

रानी कमलापति स्टेशन को मिला वर्ल्ड क्लास का दर्जा

बता दें कि जबलपुर मुख्यालय वाले पश्चिम मध्य रेल के मध्यप्रदेश में आने वाले करीब 190 स्टेशनों की सूरत और सीरत दोनों अब बदल चुकी है. भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन को वर्ल्ड क्लास का दर्जा मिल चुका है. इसे देश का सबसे आधुनिक स्टेशन माना जा रहा है. इसके साथ ही जबलपुर स्टेशन की तस्वीर भी बदल चुकी है. इसे हेरिटेज थीम पर सुसज्जित कर दिया गया है.


Jabalpur News: मध्य प्रदेश के रेलवे स्टेशनों का जलवा बरकरार, सर्वे रिपोर्ट में सामने आई ये खास बात

देश में बने बेस्ट स्टेशन

पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ राहुल जयपुरियार ने बताया कि हाल ही में भारतीय रेल द्वारा जारी की गई एक सर्वे सूची में पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के 324 स्टेशनों को देश के सबसे बेस्ट स्टेशनों में चुना गया है. ये स्टेशन पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में आते है. इन स्टेशनों में सबसे सुंदर रेल प्लेटफार्म हैं. साफ-सफाई ,यात्री सुविधा, ट्रैक मेंटेनेंस समेत अलग-अलग 10 मापदंडों पर पश्चिम मध्य रेल जोन खरा उतरा है. यही वजह है कि अब मध्य प्रदेश में देश के सबसे सुंदर स्टेशन होने के दावे को मजबूती मिली है.

सभी रेलवे इंजन है इलेक्ट्रिक

सीपीआरओ राहुल जयपुरियार के मुताबिक ना केवल साज-सज्जा बल्कि विद्युतीकरण के काम में भी पश्चिम मध्य रेल शत प्रतिशत टारगेट पूरा कर चुका है. अब पश्चिम मध्य रेल जोन में सभी रेलवे इंजन इलेक्ट्रिक हैं. धुआ फेंकते इंजन की तस्वीर भी आपको इस जोन में देखने को नहीं मिलेगी. इन तमाम अच्छे कामों के चलते पश्चिम मध्य रेल जोन देश भर में सबसे आगे है.

ये भी पढ़ें-

आज से कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े, दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, पटना और रांची की कीमतों में कितना फर्क?

Sehore News: सीहोर में 9 लाख के टीकाकरण का लक्ष्य कैसे होगा पूरा? स्वास्थ्य विभाग ने लिए बनाई ये रणनीति

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget