एक्सप्लोरर

जबलपुर में गड़बड़ी करने वाले स्कूलों पर प्रशासन का शिकंजा, फर्जी पुस्तकें जब्त

Jabalpur News: जबलपुर में निजी स्कूलों पर फर्जी किताबों और अवैध फीस को लेकर प्रशासन की जांच जारी है. स्कूल में अभिभावकों की शिकायत पर जांच में फर्जी आइएसबी नंबर वाली किताबें मिलीं.

Jabalpur Private School Raid: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में निजी स्कूलों की गड़बड़ी पर प्रशासन का शिकंजा और कड़ा होता जा रहा है. रविवार (2 जून) को अभिभावकों द्वारा स्टेमफील्ड स्कूल की नकली किताबों को लेकर की शिकायत की गई.

जिला प्रशासन ने तुरंत छापामार कार्रवाई करते हुए फर्जी आइएसबी नंबर (International Standard Book Number) की कई किताबों को जब्त किया. पुलिस टीम द्वारा भी इस मामले की जांच की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद स्कूल प्रबंधन पर और धाराएं बढ़ाई जा सकती है.

एसडीएम शिवाली सिंह ने बताया कि विजय नगर स्थित निजी स्कूल स्टेम फील्ड में जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारकर अभिभावकों से रविवार को बुलवाई गई करीब 35 किताबों को जब्त किया है. सुबह स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों द्वारा एसएमएस और फोन के माध्यम से इसकी शिकायत की गई, जिसके बाद प्रशासन की टीम स्टेम फील्ड स्कूल विजयनगर पहुंची.

जांच टीम में ये लोग रहे शामिल
जिला प्रशासन की टीम ने जांच में पाया कि स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के छात्रों को किताबें लेकर आने के लिए कहा था. यह भी कहा गया कि बुक पर छात्र और अभिभावक के नाम के साथ कक्षा का जिक्र भी हो. पेरेंट्स द्वारा ये किताबें जमा कराई जा रही हैं और इसके बदले में किताब कब मिलेगी और मिलेगी या नहीं, ये नहीं बताया है? जांच टीम में एसडीएम शिवाली सिंह, डीईओ घनश्याम सोनी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे.

चल रही है जांच-पड़ताल
स्टेम फील्ड स्कूल द्वारा किताबें जमा कराने के पीछे आशंका व्यक्त की जा रही है कि स्कूल प्रबंधन इनका आईएसबी नंबर चेक करना चाहता था और यदि फर्जीवाड़ा निकलता, तो किताबों को नष्ट कर वैध किताबें पेरेंट्स को दे दी जाती. हालांकि कानूनी तौर पर इस प्रक्रिया को सबूत मिटाने की संज्ञा दी जाती है. ऐसे समय में जब किताबों को लेकर जांच-पड़ताल चल रही है, तब अभिभावकों से किताबें जमा करवाना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है.

जांच दल ने मौके पर मौजूद अभिभावकों के बयान दर्ज किए. अभिभावकों ने कहा कि जब स्कूल की ओर से मैसेज आया तो उन्हें भी आश्चर्य हुआ था लेकिन फिर भी वे किताब लेकर स्कूल आ गये. जांच दल ने किताबें भी जब्त की हैं.अब इन किताबों के आईएसबी नंबर की जांच होगी.

अभिभावकों को नहीं आ रहा है समझ में
स्कूल ने अभिभावकों से हिन्दी व्याकरण की सृजन हिन्दी व्याकरण तथा रचना की किताब लेकर आने को कहा था. सभी किताबें कक्षा 6 से 8वीं तक की बताई जा रही हैं. कई अभिभावकों ने इस बारे में पूछा तो टीचर्स ने जवाब दिया कि मैनेजमेंट की ओर से ऐसा करने के लिए कहा गया है. अभिभावकों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किताबें जमा कराने की जरूरत क्या है.

51 आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर
बता दे कि, जिला प्रशासन ने शहर के 11 प्रमुख निजी स्कूलों की अवैध फीस वसूली और नकली किताबें मिलने पर कार्रवाई करते हुए 51 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है. इनमें विद्यालय प्रबंधन से सम्बंधित 30 आरोपी हैं, जबकि पुस्तक विक्रय से संबंधित 5 और प्रकाशक से संबंधित 16 आरोपी बनाए गए हैं. इस प्रकार कुल 21 आरोपी तो पुस्तकों से सम्बंधित ही निकले हैं. इन 11 स्कूलों ने लगभग 81 करोड़ 30 लाख रुपयों की अवैध फीस वसूल की थी, जिसे वापस करने 30 दिनों का समय दिया गया है.

दुकान से कागजात जब्त
वहीं,निजी स्कूलों में फीस वृद्धि और कमीशनखोरी मामले में रिमांड पर लिए गये न्यू राधिका बुक पैलेस विजय नगर के संचालक श्री राम इन्दुरख्या और आलोक इन्दुरख्या से लगातार पूछताछ की जा रही है. गोराबाजार पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर उनकी दुकान व कार्यालय पहुंची. इन स्थानों से विभिन्न किताबों के दिए गए सप्लाई ऑर्डर के ब्यौरे से जुड़े दस्तावेज व ऑडिट रिपोर्ट की कॉपी जब्त की गयी. दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड आज सोमवार (3 जून) को खत्म होगी, जिसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा.

19 आरोपी भेजे गए जेल
गौरतलब है कि मनमानी फीस वसूली व कमीशनखोरी के मामले में शहर के 9 थानों में 11 एफआईआर दर्ज की गयी थी. इन मामले में पुलिस टीमों द्वारा एक ही समय में छापामारी कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

गिरफ्तार आरोपी क्राइस्ट चर्च स्कूलों के चेयरमैन अजय उमेश जेम्स, क्राइस्ट चर्च फॉर ब्वॉयज एंड गर्ल्स के प्राचार्य शाजी थॉमस, क्राइस्ट चर्च फॉर बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइंस की प्राचार्य एलएम साठे, सदस्य अतुल अनुपम इब्राहिम और एकता पीटर, क्राइस्ट चर्च जबलपुर डायसेशन स्कूल सीएमएस कम्पाउंड के मैनेजर ललित सालोमन, सेंट अलॉयसियस रिमझा के वाइस चेयरमैन इब्राहिम ताज, ज्ञानगंगा आर्किड इंटरनेशनल स्कूल के सचिव भरतेश भारिल,.

इसके अलावा प्राचार्य दीपाली तिवारी, क्राइस्ट चर्च सालीवाड़ा के प्राचार्य क्षितिज जैकब और मैनेजर नीलेश सिंह, चिल्ड्रन बुक डिपो के संचालक शशांक श्रीवास्तव, सूर्यप्रकाश वर्मा, श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल धनवंतरी नगर के एडवाइजर चंद्रशेखर विश्वकर्मा, डायरेक्टर भूपना सीमा और सुषमा श्री समेत लिटिल वर्ल्ड की सीईओ चित्रांगी अय्यर, मैनेजर सुबोध नेमा और प्राचार्य परिधि भार्गव को जेल भेजा जा चुका है.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Elections: दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, 'अगर बीजेपी का आंकड़ा 300 पार होता है तो ये...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget