एक्सप्लोरर

Jabalpur Murder: पटवारी बना हत्यारा, पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद शव बांध में फेंका, ऐसे खुला राज

Murder Case: हत्या के बाद पटवारी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. पुलिस को पति के बदलते बयानों से शक हुआ. पूछताछ में पटवारी ने पत्नी की हत्या की वारदात का कारण भी पुलिस को बता दिया.

MP Murder Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पटवारी ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना कुंडम थाना अंतर्गत चौरई गांव की है. पटवारी ने गला घोंटकर हत्या करने के बाद पत्नी का शव गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर ले जाकर बांध में फेंक दिया. आरोपी ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई. पटवारी के बार-बार बदलते बयानों से पुलिस को शक हुआ. सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने वारदात की पूरी कहानी बता दी.

एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि कुंडम थाना क्षेत्र के चौरई गांव निवासी रंजीत मार्को और सरला की मुलाकात साल 2019 में हुई थी. रंजीत बीए की पढ़ाई कर रहा था और सरला बीकॉम की छात्रा थी. इंदौर में दोनों पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मिले थे. दोनों की जाति एक होने होने के कारण दोस्ती प्यार में बदल गई.

पत्नी का शव बांध में फेंका

पुलिस के मुताबिक कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. परिवार ने दोनों की शादी पर रजामंदी जताई. शादी के बाद रंजीत का सिलेक्शन पटवारी के लिए हो गया. फिलहाल रंजीत की तैनाती डिंडोरी के शहपुरा में है. तैनाती स्थल से उसके गांव चौरई की दूरी महज 30 किलोमीटर है. रंजीत रोज नौकरी करने के लिए शहपुरा जाता है. शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ. उन्होंने बेटे का नाम पार्थ रखा है.

बयानों से उलझा पटवारी

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच विवाद चल रहा था. विवाद का कारण समाज और रिश्तेदारी में जाने को लेकर था. सरला गांव में नहीं रहना चाहती थी. दोनों के बीच रिश्तेदारी में आने-जाने को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि तलाक की चर्चाएं होने लगीं. 22 और 23 अप्रैल की दरमियानी रात रंजीत के पड़ोस में विवाह समारोह था. विवाह समारोह में शिरकत करने रंजीत अकेला चला गया. वापस घर पहुंचने पर सरला ने विवाद करना शुरू कर दिया. पत्नी शादी समारोह में नहीं ले जाने से नाराज थी.

प्रेम प्रसंग की थी शादी

रंजीत ने आवेश में आकर डेढ़ साल के बेटे के सामने सरला की गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपने बेटे को बोतल से दूध भी पिलाया. बेटे के सोने पर पत्नी का शव बोरी में भरकर पति सीतापुर बांध पहुंचा. उसने पहले तो सरला के शव को झाड़ियों में छुपा दिया और घर लौट आया. दूसरे दिन सुबह थाने पहुंचकर पत्नी के अचानक घर से गायब हो जाने की सूचना दी. पुलिस से पत्नी को तलाश करने की गुहार भी लगाई. वापस घर से रंजीत नौकरी पर चला गया. शाम को वापस लौटने के बाद आधी रात को रंजीत फिर बांध के पास पहुंचा और सरला का शव बोरी सहित ले जाकर बांध में फेंक दिया.

पुलिस दो दिन तक सरला की तलाश में जुटी रही. इसी बीच परिवार के तमाम सदस्यों से पुलिस ने पूछताछ की. रंजीत से पूछताछ होने पर बयानों में हर बार बदलाव होता रहा. पुलिस को बार बार बदलते बयानों से शक हो गया. पुलिस ने रंजीत को हिरासत में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की. उसने वारदात की पूरी कहानी बयां की. उसने जघन्य अपराध को अंजाम देने का कारण भी बताया. पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: Watch: शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार अभियान के दौरान गरीब कुम्हारों से की मुलाकात, पूर्व सीएम ने खरीदा मिट्टी का जग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget