एक्सप्लोरर

Jabalpur News: आतंकियों से तुलना किए जाने वाले पत्र को लेकर सिख समुदाय में आक्रोश, कार्रवाई की मांग की

Jabalpur News: कटनी SP के लेटर की एक लाइन को लेकर जबलपुर में सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में आईजी कार्यालय पहुंचे और पत्र पर आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आतंकियों से तुलना किया जाना गलत है.

Katni SP Letter Row: मध्य प्रदेश में कटनी के पुलिस अधीक्षक सुनील जैन के एक पत्र से बवाल मचा है. इस पत्र की भाषा ने सिख समुदाय की भावना को इतनी ठेस पहुंचाई है कि वह सड़क पर आ गए. दरअसल इस पत्र में सिख समुदाय की तुलना आतंकवादी संगठनों से की गई थी. जबलपुर में सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में आईजी कार्यालय पहुंचे और कटनी एसपी के पत्र पर बेहद आक्रोश व्यक्त किया. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के कटनी प्रवास के दौरान एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक पत्र जारी किया था. राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमे के चौकन्ना रहने के लिए जारी इस पत्र के कॉलम नंबर 6 में लिखा था कि सिख, मुसलमान, जेकेएलएफ, उल्फा, सिमी, एलटीटीई आतंकवादियों पर सख्त नजर रखी जाए.

आक्रोशित होकर आईजी ऑफिस पहुंचे सिख समाज के लोगों का कहना था कि आतंकवादी संगठन से अलर्ट रहना समझ में आता है, लेकिन सिख और मुसलमान धर्म को आतंक की श्रेणी में रखना गलत है. इससे नाराज सिख समाज के लोग अब जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इधर पुलिस महकमा इस मामले में पहले ही खेद जता चुका है, लेकिन अब जो दलील उसके द्वारा दी जा रही है, वह समझ से परे है. जबलपुर जोन के आईजी उमेश जोगा इसे टाईपिंग मिस्टेक बता रहे हैं और कार्रवाई का भरोसा दिला रहे हैं. सवाल यह उठता है कि अगर टाईपिंग मिस्टेक है तो कटनी एसपी सुनील जैन को नजर क्यों नहीं आई?

SP सुनील जैन पर कार्रवाई की मांग

सिख समुदाय के आक्रोश के बाद पुलिस अधिकारी अब कार्रवाई का भरोसा दिला रहे हैं. देखना यह है कि इस गंभीर मामले में कार्रवाई की गाज किस पर गिरेगी. क्या टाइपिंग मिस्टेक के आधार पर पुलिस महकमा किसी छोटे कर्मचारी को सारे बवाल का जिम्मेदार ठहरा देगी या फिर पुलिस अधीक्षक पद पर बैठे सुनील जैन भी कार्रवाई की दायरे में आएंगे. बता दें कि ज्ञापन सौंपते वक्त सिख संगत के मनोहर सिंह रील, गजिंदर सिंह बांगा, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, नरिंदर सिंह पांधे, परमजीत सिंह भंगू, हरजीत सिंह सूदन, जोध सिंह, गुरदेव सिंह, प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें-

Omicron Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 7 नए केस सामने आए, साढ़े तीन साल का बच्चा भी संक्रमित, राज्य में कुल मामले हुए 17

Watch: मनोहर लाल खट्टर बोले- खुले में नमाज पढ़ने की प्रथा बर्दाश्त नहीं, सौहार्दपूर्ण समाधान निकालेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget