एक्सप्लोरर

Jabalpur Factory Blast: जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, इमारत धराशायी, 2 कर्मचारियों की मौत, 10 झुलसे

Jabalpur Factory Blast: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आर्डिनेंस फैक्ट्री में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 12 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, एक लापता बताया जा रहा है.

Jabalpur Ordinance Factory Blast: जबलपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में बम फिलिंग के दौरान ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ब्लास्ट फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ.

दरअसल, जबलपुर के आयुध निर्माणी खमरिया में आर्डिनेंस फैक्ट्री है. इस फैक्ट्री में आज (मंगलवार, 22 अक्टूबर) सुबह करीब 10:45 पर भीषण ब्लास्ट हो गया. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन में बम फिलिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान अचानक से तेज धमाका हो गया, जिससे 12 से ज्यादा कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए. वहीं, दो लोगों की मौत हो गई. घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मलबे में भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. इसके लिए राहत और बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में थाउजेंड पाउडर बम तैयार किया जाता है, जिसका इस्तेमाल भारतीय वायुसेना करती है. हादसे में पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई है.

5 किलोमीटर तक गूंजी आवाज
आयुध निर्माणी खमरिया से लगे करीब 5 किलो मीटर के एरिया में धमाके की आवाज गूंजी. रहवासियों को ऐसा लगा, जैसे भूकंग आ गया और लोग धमाके की आवाज सुनते ही अपने घरों से बाहर निकल आए. ग्राम मानवेगांव, चंपानगर, नानक नगर सहित अनेक गांवों के लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

घायलों को देखने पहुंचे विधायक
इधर हादसे के बाद घायलों को देखने के लिए कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी देखने पहुंचे. उन्होंने घायलों से बातचीत की. साथ ही अस्पताल प्रबंधन को उचित इलाज के निर्देश दिए. बता दें, घायलों में कर्मचारी रणधीर, श्यामलाल और चंदन की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासनिक अफसर पहुंचे और जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: 'भारत माता की जय...', पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले ने तिरंगे को 21 बार किया सैल्यूट, क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget