एक्सप्लोरर

Jabalpur News: 'क्लब हाउस एप' पर छात्रा से दोस्ती कर बलात्कार के आरोप में कांग्रेस नेता हामिद हसन का बेटा गिरफ्तार

'क्लब हाउस एप' पर नाबालिग लड़की से दोस्ती कर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हामिद हसन के बेटे गुलाम सैय्यद उर्फ सैयउद्दीन को गिरफ्तार किया है.

जबलपुर में 'क्लब हाउस एप' पर बारहवीं कक्षा में पढने वाली नाबालिग लड़की से दोस्ती करके बलात्कार करने और बाद में लड़की का गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.आरोपी कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद हामिद हसन का बेटा गुलाम सैय्यद उर्फ सैयउद्दीन है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित किशोरी के पिता नहीं हैं और मां शासकीय नौकरी करती है. वह उनकी इकलौती संतान है.
इस मामले में नाबालिग लड़की से बलात्कार में आरोपी गुलाम की मदद करने वाली पीड़िता की सहेली और उसके बॉयफ्रेंड की भी प्रमुख भूमिका थी.पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है.

कांग्रेस नेता हामिद हसन के बेटे गुलाम पर छात्रा का रेप का आरोप

पुलिस के मुताबिक स्कूल में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और गर्भपात कराने का खेल कांग्रेस नेता हामिद हसन के बेटे गुलाम तथा उसकी दोस्त मंडली ने रचा था. नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी ने पहले दोस्तों की मदद से उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसी के घर मे बलात्कार किया. इस दौरान गुलाम ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया. वहीं किशोरी के गर्भवती होने पर गोलियां देकर उसका गर्भपात भी करा दिया.

सोशल मीडिया पर हुई थी पीड़िता की आरोपी से दोस्ती

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 5 माह पहले उसकी ‘क्लब हाउस एप’ के माध्यम से नेपियर टाउन निवासी भव्य वीरा और गढ़ा क्षेत्र निवासी एक युवती से जान-पहचान हुई थी. इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से ही उसकी दोस्ती देवेश नाम के युवक से हुई.सोशल मीडिया अकाउंट पर साउथ मिलौनीगंज निवासी गुलाम सैय्यद ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा तो उसने एक्सेप्ट नहीं किया. इसके बाद ‘एप’ के जरिए सहेली बनी लड़की ने बताया कि गुलाम बहुत अच्छा लड़का है, उससे दोस्ती कर लो तो पीड़ित युवती ने उसके झांसे में आकर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली. सहेली गुलाम से बात करने के लिए बार-बार कहती रही.गुलाम की तारीफ सुनकर नाबालिग पीड़िता प्रभावित हो गई और उससे बात करने लगी. पीड़िता के मुताबिक गुलाम ने उसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और बोला कि वह उससे शादी करना चाहता है और जिंदगी भर साथ रखना चाहता है.

आरोपियों पर पीड़िता को गर्भपात की दवाई खिलाने का आरोप

पीड़ित किशोरी की मां शासकीय नौकरी में होने की वजह से घर से ऑफिस चली जाती थी. उसकी सहेली गुलाम को लेकर अक्सर उसके घर आने लगी. इस दौरान सहेली और उसके बॉयफ्रेंड ने उसके घर में शारीरिक संबंध बनाए. तभी से गुलाम भी उससे संबंध बनाने पर जोर देने लगा. 3 सितंबर की दोपहर में उक्त प्रेमी जोड़ा व गुलाम लड़की के घर आए. गुलाम ने उसके साथ रेप किया. इसके बाद गुलाम अपनी स्कार्पियो से नाबालिग और प्रेमी जोड़े को एक फार्म हाउस ले गया. वहां भी गुलाम ने छात्रा से रेप किया. 15 दिन बाद हॉट एंड चिल कैफे,विजय नगर में संबंध बनाए. 17 अक्टूबर को गुलाम ने उसे धनी की कुटिया स्थित मीनू कैफे ले जाकर रेप किया.  इससे नाबालिग गर्भवती हो गई. जिसकी जानकारी उसने सहेली को दी. इस पर तीनों ने उसे गर्भपात कराने की दवा खिला दी. वहीं आरोपियों द्वारा दी गई प्रताड़ना से तंग होकर किशोरी ने मां को अपनी आपबीती सुनाई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

सीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना पहुंची पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने रेप, साजिश रचने, गर्भपात कराने सहित अन्य धाराओं में गुलाम और उसके साथियों पर प्रकरण दर्ज किया है पुलिस ने प्रकरण से संबंधित आरोपियों के अलावा फार्म हाउस,कैफे और रेस्टोरेंट संचालक को भी आरोपी बनाया है. कोतवाली पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज करते हुए केस डायरी विजय नगर पुलिस थाना भेज दी है. पुलिस ने अपराध में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें

Lucknow: संयुक्त किसान मोर्चा आज लखनऊ में भरेगा हुंकार, महापंचायत में MSP कानून सहित आगे की रणनीति का होगा ऐलान

Sehore News: सीहोर में आबकारी विभाग की छापेमारी, 10 जगहों से कई लीटर कच्ची शराब जब्त

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget