एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर में आरक्षण की मांग को लेकर OBC महासभा का आंदोलन, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां

Jabalpur News: जबलपुर में आंदोलन कर रहे पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण की जगह पुलिस की लाठियां मिलीं. कलेक्टर कार्यालय जाने को अड़े प्रदर्शकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया.

Jabalpur News: जबलपुर में आंदोलन कर रहे पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण की जगह पुलिस की लाठियां मिलीं. ओबीसी महासभा के बैनर तले 51 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन में पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. धरना स्थल से कलेक्टर कार्यालय जाने को अड़े प्रदर्शकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया. तकरीबन चार दर्जन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ओबीसी महासभा जबलपुर के सिविक सेंटर में सुबह से प्रदर्शन कर रहा था. उसके साथ कई अन्य संगठन भी इस आंदोलन में शामिल थे. प्रदर्शन तब बवाल में तब्दील हो गया,जब प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय के लिए कूच करने लगे. इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की होने लगी. स्थिति नियंत्रण के बाहर होती देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. 

एसडीएम ऋषभ जैन के मुताबिक प्रशासन का कहना है कि 25 लोगों को धरना स्थल पर उपस्थित रहने की अनुमति थी लेकिन 400 से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस ने 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लाठी चार्ज के चलते धरना स्थल पर भगदड़ के हालात बन गए थे. आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं पर भी बल प्रयोग किया. कहा जा रहा है कि ओबीसी आरक्षण पर गरमाई प्रदेश की राजनीति में पुलिस का लाठीचार्ज सरकार के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है.

लाठीचार्ज से पहले ओबीसी महासभा के बैनर तले तमाम संगठनों ने सिविक सेंटर में अपनी आवाज बुलंद की. महासभा के नेशनल कोऑर्डिनेटर वैभव सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में ओबीसी की जनसंख्या सर्वाधिक है लेकिन उसे सिर्फ 14 प्रतिशत आरक्षण का लाभ ही मिल रहा है. सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण का वादा तो किया है लेकिन उसका लाभ आज तक नहीं मिला है. वैभव सिंह ने दावा किया कि हालांकि प्रदेश में ओबीसी की आबादी 65 प्रतिशत है लेकिन सरकार इसे 51 प्रतिशत मान रही है. इस हिसाब से भी सरकार को पिछड़ा वर्ग को कम से कम 51 प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए. 

चांदीवाल आयोग की प्रक्रिया के बाद परमबीर सिंह पहुंचे CID दफ्तर, तीन मामलों की जांच में हैं फंसे

Selfie Controversy: महिला सांसदों के साथ सेल्फी शेयर कर घिरे शशि थरूर, विवाद के बाद मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget