एक्सप्लोरर

WATCH: एमपी में ताबड़तोड़ कार्रवाई, जबलपुर में पकड़ा गया पटाखों का अवैध गोदाम, तीन के खिलाफ FIR दर्ज

Harda Blast: हरदा के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद जबलपुर प्रशासन सतर्क हो गया है. इस तरह की किसी अनहोनी घटना से निपटने के लिए अवैध पटाखा फैक्ट्री और दुकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से सबक लेते हुए जबलपुर में जिला प्रशासन द्वारा पटाखा गोदामों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार (8 फरवरी) को जांच की कार्रवाई के दौरान कई थाना क्षेत्रों के रहवासी इलाकों में बारूद के ढेर मिले. हनुमानताल, बेलबाग और गोरखपुर में पटाखों का अवैध संग्रहण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. एसडीएम कुलदीप पराशर के मुताबिक, रांझी में शराब दुकान के पास एक गोदाम में अवैध रूप से लाखों के पटाखे जमा करके रखे गए थे. 

इसी तरह मस्ताना चौक निवासी सुरजीत सिंह की गोदाम में छापेमारी के दौरान जांच अधिकारी पटाखों का स्टॉक देखकर दंग रहे गए. जांच के दौरान गोदाम में 171 कार्टन और तीन बोरियों में भरकर रखे गए पटाखे मिले. लाइसेंस मांगे जाने पर कोई भी दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किए गए. वहीं, गोदाम अवैध रूप से संचालित होना पाया गया. जिसके बाद पटाखे की जब्ती के साथ गोदाम सील कर रांझी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई. कार्रवाई के दौरान रांझी एसडीएम कुलदीप पराशर, सीएसपी विवेक गौतम, तहसीलदार राजीव मिश्रा और टीआई नीलेश दोहरे के साथ प्रशासनिक व पुलिस अमला मौजूद था.

पतंग की दुकान में बिक रहे थे पटाखे
अभियान के दौरान बेलबाग क्षेत्र में दो जगह पर कार्रवाई की गई. बेलबाग तिराहे पर अजय गुप्ता नाम के एक दुकानदार के जरिये पतंग बेचने का बोर्ड लगाकर पटाखे बेचे जा रहे थे. दुकान की जांच किए जाने पर 20 कार्टन में पटाखे भरे हुए मिले. वहीं, कंजड़ मोहल्ला में अरविंद जाट अपने घर पर अवैध रूप से पटाखा गोदाम संचालित कर रहा था. उसकी गोदाम से 7 कार्टन और 1 बोरा पटाखे जब्त कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

सघन बस्तियों में मिला गोदाम
हनुमानताल क्षेत्र में सघन बस्तियों में बारूद का ढेर जमा होने की सूचना पर कार्रवाई की गई. झदुआ कुआं भानतलैया में शारदा जायसवाल के दो मकानों में ताला लटका हुआ था. इन मकानों के ताले खुलवाए जाने पर एक दो मंजिला मकान का उपयोग गोदाम के रूप में किया जा रहा था. यहां से 11 कार्टन, 1 बोरा पटाखे और दूसरे मकान से 190 पैकेट पटाखे बरामद हुए. पटाखों का अवैध रूप से संग्रहण करने पर शारदा जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

इसी तरह गोरखपुर में जांच टीम के जरिये ईसाई मोहल्ला में रहने वाले पटाखा व्यापारी दिलीप चक्रवर्ती के घर में छापेमारी की गई. उसके घर में उसका परिवार मिला. घर की तलाशी लेने पर एक कमरे के अंदर बने लाफ्ट पर 5 कार्टन में भरकर रखे गए आतिशबाजी के पटाखे बरामद हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने दिलीप चक्रवर्ती के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है. 

ये भी पढ़ें:

MPPSC में संशोधन को चुनौती देने पर HC ने जताई नराजगी, कहा- 'कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget