एक्सप्लोरर

Indore में सनसनीखेज वारदात, पति करता था झगड़ा तो पत्नी ने दामाद और बेटी की मदद से मारकर ट्राली बैग में किया पैक

Murder In Indore: इंदौर पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपी, मृतक की पत्नी, बेटी और उसके दामाद को गिरफ्तार किया है.

Indore Crime News: इंदौर (Indore) में पुलिस ने एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है. इस घटना में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर बेटी और दामाद के साथ मिलकर उसे जला दिया था ताकि कोई उसे पहचान न सके.

एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया ने गुरुवार को बताया कि घटना इंदौर की राजेंद्र नगर थाने की है. जब रविवार सुबह निहालपुर मुंडी स्थित एक खेत से ट्राली बैग से अधजला शव बरामद किया गया था. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कल्याण से 60 साल की राजकुमारी मिश्रा और उसके दामाद उमेश शुक्ला, बेटी नम्रता शुक्ला को हिरासत में लिया.

पूछताछ में राजकुमारी ने बताया कि शव उसके पति संपतलाल मिश्रा का ही है. उसने पति के सिर पर वार कर हत्या कर दी थी. वारदात के बाद राजकुमारी ने ही शव को ट्राली बैग में पैक किया और उमेश की कार की डिक्की में रखकर बेटी नम्रता और दामाद के साथ 600 किमी दूर इंदौर आई और सुनसान जगह देख कर पेट्रोल डाल आग लगा दी. 

सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को मिला सुराग

बता दें कि आरोपी उमेश मुंबई में ही नामी मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है. चेक पोस्ट पर पुलिस कार की जांच नहीं करे इसलिए उसने बच्चों को भी बैठा लिया था. पुलिस ने टोल नाका होटल और ढाबों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक कार नजर आई जो घटना स्थल के आस-पास देखी गई थी. टोल नाकों से कड़ियां जोड़ीं और इंदौर पुलिस उमेश तक पहुंच गई. उसकी लोकेशन इंदौर में मिली तो इस बात की पुष्टि हो गई कि वह घटना स्थल पर मौजूद था.

MP News: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया ऐसा वीडियो, अब हमलावर हो गई कांग्रेस

पत्नी ने इस वजह से की हत्या

बुधवार को साइबर पुलिस की सहायता से आरोपी की लोकेशन भोपाल एक होटल में मिली. तत्काल पुलिस ने घेराबंदी कर जैसे ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो प्रारंभिक पूछताछ में ही वह टूट गया. पुलिस ने राजकुमारी को हिरासत में लिया तो उसने कहा कि उसका पति सम्पत अक्सर विवाद करता था. शनिवार को कहासुनी के बाद उसने धक्का दिया तो वह सिर के बल गिर गया और कपड़े धोने की मोगरी से उसे सिर पर मारा फिर उसे अस्पताल नहीं ले जाते हुए उसने बैग में पैक कर दिया. नम्रता को पूरी घटना बताई और उमेश के साथ मिलकर शव कार में रख लिया और इंदौर में लाकर एक पुलिया के पास फेंक पेट्रोल डाल कर जला दिया था. फिलहाल पुलिस ने घटना के इस्तेमाल की गई कार जब्त कर हत्या के तीनों आरोपी पत्नी, बेटी व दामाद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

Ujjain Triple Murder Case: फाइनेंसर के परिवार की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, इस वजह से दोस्त बन गए जान के दुश्मन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget