एक्सप्लोरर

Ujjain Triple Murder Case: फाइनेंसर के परिवार की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, इस वजह से दोस्त बन गए जान के दुश्मन

Financier Murder Case: उज्जैन में ट्रिपल मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फाइनेंसर के परिवार की हत्या फाइनेंस विवाद में की गई थी.

Financier Murder Case in Ujjain: उज्जैन में फाइनेंसर के परिवार की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. परिवार के तीन सदस्यों की हत्या फाइनेंस विवाद में की गई थी. हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि 12 अप्रैल को इंगोरिया थाना क्षेत्र में राजेश नागर निवासी हरिनगर और बेटे पार्थ का शव बरामद हुआ था. फाइनेंसर के घर की तलाशी लेने पर बुजुर्ग मां सरोज बाई का भी शव बरामद किया गया. ट्रिपल मर्डर का उज्जैन पुलिस पर्दाफाश कर दिया है. मामले में दिनेश जैन और जयराम नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा

दोनों आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है. जीवाजी गंज थाना प्रभारी गगन बादल के मुताबिक राजेश नागर ब्याज पर पैसा चलाते थे. राजेश ने दिनेश जैन को 275000 रुपए ब्याज पर दिए थे. देनदारी ब्याज सहित 400000 रुपए हो गया था. इसी तरह जयराम को दी गई 20000 रुपए की रकम ब्याज पर दी गई थी. दोनों व्यापारियों की नियत खराब होने के चलते राशि नहीं लौटाना चाहते थे. पैसे के लेनदेन में जैन और जयराम की जोड़ी ने बाप-बेटे की जान ले ली. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दोनों गारंटी के तौर पर रखे गए चेक लेने फाइनेंसर राजेश के घर पहुंचे. राजेश की बुजुर्ग मां सरोज बाई ने विरोध किया तो महिला की भी गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने एक आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया और दूसरा आरोपी फरार हो गया था.

Bhind News: ट्रेड सर्टिफिकेट जारी न करने से RTO अफसर के खिलाफ डीलर हुए लामबंद, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

पैसे ने दो दोस्तों की नियत किया खराब

अब उसे भी सागर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक राजेश और दिनेश के बीच गहरी दोस्ती थी. लेकिन रुपयों के कारण दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई. पुलिस ने बताया कि राजेश और पार्थ को बड़नगर जाना था. उन्होंने इसके बारे में जयराम को बताया. जयराम ने भी ऑटो रिक्शा से बड़नगर जाने का बहाना बनाा. इसके बाद दिनेश जैन भी उनके साथ हो गया. जब ऑटो रिक्शा से चारों चंबल नदी के आस पास पहुंचे तो उन्होंने किसी बहाने से ऑटो रोक दिया. इसके बाद दोनों आरोपियों ने राजेश और पार्थ की आंख में मिर्ची झोंक कर धारदार हथियार से हमला बोल दिया. दोनों की हत्या करने के बाद लाश को नदी के पास झाड़ियों में फेंक दिया. आरोपियों ने मृतक के मोबाइल को मौके पर छोड़ दिया. मोबाइल के कारण मृतक की पहचान हो गई. पुलिस कॉल डिटेल के सहारे आरोपियों तक पहुंच गई.

Khargone Violence: खरगोन हिंसा में घायल शिवम की हालत नाजुक, अब तक नहीं आया होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget