एक्सप्लोरर

Indore: क्या ड्रेनेज वाला पानी पी रहा इंदौर? जांच में 44 जगहों पर जल पीने योग्य नहीं

Indore News: इंदौर में बच्चों की हैजा से मौत होने के बाद कलेक्टर ने शहर के अलग-अलग जगह पर पानी के सैंपल लेने का आदेश दिया था. इनमें से 44 जगह ऐसी हैं, जहां पीने योग्य पानी नहीं पाया गया.

MP Water problem: इंदौर स्वच्छता में सात बार नंबर एक पर आ चुका है, लेकिन सवाल ये हैं कि क्या वाकई में स्वच्छता का सिरमौर बना ये शहर अपने पैमानों पर खड़ा उतर रहा है? क्या सिर्फ सड़कों को साफ रखकर ही हम स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं? बीते 7 सालों में हजारों लोग इंदौर जाकर के ये बात देख चुके हैं कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन आखिर कैसे बना.

इंदौर नगर निगम के अधिकारी और नेता बड़ी चालाकी के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण करने आए लोगों को उन स्थानों पर ले जाते हैं, जहां पर इंदौर नगर निगम ने मील के पत्थर लगाए हुए है. अपनी सफलता को बताने वाले नगर निगम के अधिकारी इस बात को कब समझेंगे कि इंदौर को अभी भी पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है.

महंगा पानी पीने में इंदौर एशिया में सबसे आगे हैं. ये बात खुद इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव कह चुके हैं, लेकिन क्या वाकई में इस महंगे पानी में शुद्धता की जांच-परख की जाती है? अगर ऐसा होता तो शायद उन अनाथ आश्रम के बच्चों की मौत नहीं होती, जो आज हैजा के कारण काल के गाल में असमय समा गए.

कलेक्टर ने दिया जांच का आदेश 

इंदौर में अनाथ बच्चों की हैजा से मौत होने के बाद इंदौर कलेक्टर ने शहर के अलग-अलग आश्रम, स्कूल, हॉस्टल और होटल में पानी के सैंपल लेने के आदेश दिए थे. महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज की टीम ने इन सभी जगह के सैंपल लिए और बताया कि करीब 56 जगह में से 44 जगह ऐसी है, जहां पानी पीने के योग्य ही नहीं है और ये वो जगह है, जहां पर ड्रेनेज का पानी, पीने के पानी में मिल रहा है.

56 जगह में से सिर्फ दो जगह ऐसी थी जहां पर पीने के पानी की क्वालिटी अच्छी मिली, वहीं 10 सैंपल की जांच करना अभी बाकी है. टीम ने 170 से ज्यादा स्थानों पर सैंपल लिए हैं जिनकी जांच चल रही है. मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में सैंपल्स की जांच हो रही है. 

इन स्थानों पर मिले हैजा के लक्षण

जांच के दौरान टीम को नौलखा में मौजूद भूमि गर्ल्स हॉस्टल, छोटा बांगर्डा में श्री शुद्धि नशा मुक्ति केंद्र और नंद बाग के सागर सामाजिक विकास संस्था के पानी के सैंपल में हैजा के लक्षण मिले हैं. बारिश के दौरान हैजा बीमारी का प्रकोप बढ़ जाता है और ऐसे में ज्यादातर सैंपल असुरक्षित पाए गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड की बात करें तो राऊ महू और चितावत के साथ इंदौर शहर के तमाम ऐसे एरिया है, जहां से करीब 18 सैंपल लिए गए थे. इनमें से ज्यादातर जगह का पानी पीने के योग्य नहीं मिला. जितने भी सैंपल लिए गए, इसमें सेहत के लिए खराब माने जाने वाले बैक्टीरिया पाए गए हैं.

भर्ती बच्चों की सेहत में सुधार - डॉक्टर प्रीति मालपानी 

इधर युगपुरुष अनाथ आश्रम के 28 बच्चें, जो अस्पताल में भर्ती थे. इनमें से तकरीबन 11 बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 17 बच्चों का इलाज चल रहा है. इनमें से कुछ बच्चों में एनीमिया भी निकला है. चाचा नेहरू अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर प्रीति मालपानी के मुताबिक बच्चों की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और जो बच्चे स्वस्थ हो रहे हैं, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.

ये भी पढ़े: MP: मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, भोपाल की जगह अब इस शहर में होगा धार्मिक मुख्यालय

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget