एक्सप्लोरर

Indore Temple Tragedy: लोगों को बचाते हुए रोजा खोलना भूले अब्दुल माजिद, हिंदू भाइयों ने कराया इफ्तार

Indore Temple Collapse: अब्दुल माजिद फारुकी ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक का समय कैसे बीत गया, पता भी नहीं चला. इस दौरान इलाके में रहने वाले उनके मित्र संजय आए और उन्होंने इफ्तार कराया.

Indore Temple Collapse: इंदौर में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एकता की मिसाल देखने को मिली. रेस्क्यू में लगे हाजी अब्दुल माजिद फारूकी इतने व्यस्त हो गए कि रोजा खोलना भी भूल गए. उन्होंने कई लोगों की जान बचाई और इंसानियत की बड़ी मिसाल कायम की. मस्जिद फारूकी का रोजा भी हिंदू भाइयों ने खुलवाया और उन्हें धन्यवाद भी दिया. 

दरअसल, इंदौर के बेलेश्वर महादेव पर बावड़ी की छत ढह जाने से 35 लोगों की जान चली गई. इसके अलावा अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस घटना के बाद जैसे ही इलाके के लोगों को खबर मिली तो सभी ने पूरी शिद्दत के साथ लोगों को बचाने का कार्य किया. पुलिस और अन्य बचाव दल पहुंचने में थोड़ा वक्त लगा. इसके पहले स्थानीय लोगों ने कई लोगों को बावड़ी से बाहर निकाल लिया. इन्हीं लोगों में रोजेदार हाजी अब्दुल माजिद फारूकी भी शामिल थे. 

खबर सुनते ही बचाने दौड़े
अब्दुल माजिद ने बताया कि जैसे ही उन्हें हादसे की खबर पता चली वैसे ही वे मंदिर पर पहुंच गए. चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी. लोग बदहवास होकर इधर-उधर भाग रहे थे. कोई रस्सी लेकर आ रहा था तो कोई सीढ़ी लगाकर नीचे फंसे लोगों को उपर निकालने की कोशिश कर रहा था. इन सबके बीच उनके द्वारा भी कई लोगों की जान बचाने में पूरा सहयोग किया गया. अब्दुल माजिद ने बताया कि वह सिविल डिफेंस वर्कर के रूप में काम करते हैं. उन्होंने इस हादसे की खबर उनकी टीम को भी दे दी, जिसके बाद कई लोग मौके पर पहुंच गए. अब्दुल माजिद के मुताबिक मौके पर स्थानीय लोग तुरंत मदद नहीं करते तो यह और भी बड़ा हो सकता था. 

हिंदू भाइयों ने खुलवाया रोजा 
अब्दुल माजिद फारुकी ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक का समय कैसे बीत गया, पता भी नहीं चला. इस दौरान इलाके में रहने वाले उनके मित्र संजय आए और उन्होंने बताया कि इफ्तारी वक्त हो गया है. हिंदू भाइयों ने इफ्तारी करवाई. उन्होंने कहा कि धर्म से बड़ा मानवता का कर्तव्य होता है. आज के समय में इंसानियत और मोहब्बत के बल पर किसी भी मुश्किल को आसान किया जा सकता है. यही पैगाम उन्होंने रोजे के दौरान मंदिर में जाकर लोगों की जान बचा कर दिया है. 

ये भी पढ़ें

Indore Temple Collapse: लापरवाही बनी हादसे का कारण, एक साल पहले प्रशासन ने मंदिर को दिया था नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget