एक्सप्लोरर

इंदौर में भिक्षुकों को भीख देने पर जाना पड़ सकता है जेल ? जानिए क्या है जिला प्रशासन का प्लान

MP News: इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं. इंदौर को 2025 तक पूरी तरह भिक्षुक मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

Indore News: मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में भिक्षावृत्ति करने वालों को भीख देने पर जेल जाना पड़ सकता है, यह बात सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस मामले में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह से जब एबीपी न्यूज़ ने बातचीत की तो बड़ी ही रोचक बात सामने आई.

देश के सबसे स्वच्छ शहरों में नंबर वन पर आने वाले इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन कमर कस ली है. इसके लिए कई प्रयास किया जा रहे हैं. इंदौर के भिक्षुकों को जिला प्रशासन अनाथ आश्रम में भेज रहा है.

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि कुछ ही दिन पहले कुछ भिक्षुकों को रेस्क्यू करते हुए उज्जैन के सेवा धाम आश्रम में भेजा गया. जहां पर उनको रखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि इंदौर को भिक्षावृत्ति से मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है. साल 2025 में इंदौर को पूरी तरह भिक्षुक मुक्त बना दिया जाएगा. इसके लिए इंदौर के लोग भी काफी सकारात्मक रवैया अपनाते हुए मददगार बन रहे हैं.

भिक्षा देने वालों को हो सकती है जेल

इंदौर कलेक्टर से भीख देने पर जेल जाने की बारे के आदेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की धारा 144 के तहत आने वाले दिनों में आदेश जारी किया जाएगा लेकिन अभी इस प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है. कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी करने का पूरा मन बना लिया गया है. अभी आदेश जारी होने का इंतजार करना चाहिए.

इंदौर में भिक्षावृत्ति का पूरा गिरोह सक्रिय 

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि कुछ लोग खुद को दया का पात्र बनकर भिक्षावृत्ति करते हैं लेकिन भिक्षावृत्ति करने वालों का पूरा गिरोह सक्रिय है जो कि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का इस्तेमाल भिक्षावृत्ति के लिए कर रहा है. कई लोग अपनी जरूरत पूरा करने के लिए नहीं बल्कि नशा करने के लिए भी भिक्षावृत्ति कर रहे हैं. ऐसे लोगों को रोकना समाज की भी जिम्मेदारी है. इसी के चलते नया प्रयोग किया जा रहा है. यदि भीख देने वाले अपना हाथ रोक देंगे तो भिक्षुकों की संख्या खत्म करने में उनका भी योगदान साबित होगा.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: शराब पार्टी से शुरू हुआ विवाद खूनी जंग में बदला, दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, 21 लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget