एक्सप्लोरर

Rajasthan: शराब पार्टी से शुरू हुआ विवाद खूनी जंग में बदला, दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, 21 लोग घायल

Deeg Firing: फायरिंग में एक पक्ष के 16 लोगों को छर्रे लगे हैं. 5 घायलों का डीग अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस अवैध हधियारों की बरामदगी के लिए मकान और जंगल की खाक छान रही है.

Rajasthan Crime News: डीग जिले के गढ़ी मेवात गांव में रविवार को दो पक्ष भिड़ गये. एक दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग की गयी. घटना में एक पक्ष के 21 लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

डॉक्टरों ने 16 को भरतपुर जिला आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. 5 घायलों का डीग अस्पताल में इलाज चल रहा है. बवाल की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हथियारों की तलाशी के लिए 20 मकानों में जांच पड़ताल की. जंगल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया.

बताया जा रहा है कि फायरिंग में लगभग 16 लोगों को छर्रे लगे हैं. रेफर किये गये घायलों में नासिर पुत्र खुर्शीद, इकबाल पुत्र नूरा, आस मोहम्मद पुत्र बुदला, राशिन पुत्र हुक्कू, सोयाब पुत्र नसरू, राहुल पुत्र सुभान, हाकिम पुत्र बदलू,आलम पुत्र चंदो, इमरान पुत्र चंदो, जररी पुत्र नूरा, समरदीन पुत्र सुभान, दीनू पुत्र छत्ररु, दिलशाद पुत्र नूरा, इकरार पुत्र अली मोहम्मद, इरशाद पुत्र नूरा, रिशाल पुत्र हांसी शामिल हैं. सलीम, शौकत, उन्नस, राजदार, नूरा का इलाज डीग के अस्पताल में चल रहा है.

पथराव और फायरिंग में 21 लोग घायल

खोह थाना अधिकारी विशम्भर सिंह ने बताया है कि शनिवार की रात शराब पार्टी के दौरान निजाम और आसिफ में कहासुनी हो गई थी. रविवार की सुबह आसिफ पक्ष के लोगों ने नासिर से मारपीट कर दी. दोपहर को सुलह कराने के लिए पंचायत आयोजित की गई. पंचायत में दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई. देखते-देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. फायरिंग और पथराव में निजाम पक्ष के 21 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हा. हमलावर आसिफ पक्ष के लोग गांव छोड़कर फरार हैं. डीएसपी मनीष गुर्जर के नेतृत्व में रेंज स्पेशल, क्यूआरटी टीम, डीएसटी आरोपियों की तलाश कर रही है.

हथियार बरामदगी के लिए सर्च ऑपरेशन

अवैध हथियार बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है. मेवात अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री के लिए कुख्यात है. पुलिस की पकड़ से बचने के लिए पहाड़ और जंगल में हथियार बनाए जाते हैं. समय- समय पर पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई करती है. मुख्य आरोपी हमेशा पुलिस पकड़ से बच जाते हैं. मेवात में अवैध हथियारों से छोटी-मोटी बातों में विवाद होने पर फायरिंग होना आम हो गया है.  

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में कोल्ड-वेव का कहर, फतेहपुर-सीकर में -0.4 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें मौसम का हाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget