एक्सप्लोरर

इंदौर में कैफे मालिक पर चली गोली, CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी बाउंसर गिरफ्तार

Indore News: इंदौर के एक कैफे में बाउंसर की बंदूक से अचानक चली गोली कैफे मालिक को जा लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी बाउंसर को गिरफ्तार कर लिया है.

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एमआईजी क्षेत्र स्थित अमृत तुल्य चाय कैफे में गोली चलने का मामला सामने आया है. घटना में कैफे के मालिक राहुल को हाथ और पैर में गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि कैफे में बाउंसर जीतू राठौर अपनी बंदूक के साथ बैठा था. तभी अचानक गोली चल गई जो कैफे मालिक राहुल को लगी. ये पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद बाउंसर जीतू राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

कैफे मालिक को लगी गोली
घटना के सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है. कि एक कैफे में कैफे मालिक राहुल, बाउंसर जीतू राठौर और उनके साथ एक शख्स बैठा हुआ है. वो तीनों आपस में बातचीत कर रहे हैं. तभी बाउंसर जीतू राठौर बंदूक लेकर खड़ा होता है और अचानक बात करते-करते कैफे मालिक राहुल पर गोली चल जाता है. गोली राहुल के हाथ पर लगती है जिससे वो लहूलुहान हो जाता है. बाउंसर जीतू राठौर उसके हाथ से खून रोकने की कोशिश करता दिखाई देता है.

तभी गोली की आवाज सुनकर वहां और लोग भी आ जाते हैं और गंभीर रूप से घायल कैफे मालिक राहुल को वहां से ले जाते है. वहां से घायल कैफे मालिक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. ये पूरा वीडियो इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में अमृत तुल्य चाय कैफे का बताया जा रहा है. 

बाउंसर जीतू राठौर गिरफ्तार 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाउंसर जीतू राठौर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी नरेंद्र रावत ने बताया कि आरोपी बाउंसर से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली गलती से चली थी या इसके पीछे कोई और वजह थी.

यह भी पढ़ें: वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में यात्री की मौत! भोपाल में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget