एक्सप्लोरर

Indore Crime: हाई प्रोफाइल डकैती मामले में पुलिस के हाथ खाली, फिंगर प्रिंट और फास्ट टैग लोकेशन भी गायब

Indore Robbery Case: इंदौर में तीन दिन पहले लंदन विला टाउनशिप में इंडियन ऑयल डिपो के मैनेजर के घर अपराधियों ने डाका डाला था. यहां से डकैत एक कार और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए थे.

MP Indore Robbery Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई हाई प्रोफाइल डकैती के मामले में पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग हासिल नहीं कर सकी है. आलम यह है कि 72 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. अपराधी पुलिस से कहीं चार कदम आगे दिख रहे हैं. 72 घंटे के बाद भी पुलिस अपराधियों को ट्रैक नहीं कर पाई है. फिंगर प्रिंट, फ़ास्ट टैग लोकेशन सब गायब हैं. पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर 30 हजार कर दी है.

दरअसल, इंदौर में तीन दिन पहले लंदन विला टाउनशिप में इंडियन ऑयल डिपो के मैनेजर के घर डकैतों ने डाका डाला था. यहां से डकैत एक कार  और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए थे. डकैतों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर आराम से डकैती की थी. इसके बाद पुलिस की दर्जनों टीम अपराधियों को खोजने के लिए अलग-अलग दिशाओं में भेजी गई लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है. सिलसिले वार जानते हैं कि आखिर क्या वजह है, जिसकी वजह से पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है.

इंदौर डकैती केस में फिंगरप्रिंट गायब

डकैत पुलिस से भी चार कदम आगे चल रहे हैं क्योंकि जब डकैत आए थे तो वे दस्ताने और नकाब पहन कर आए थे. दस्ताने पहनने से पुलिस को उनके फिंगरप्रिंट नहीं मिल सके. वहीं, चेहरे पर नकाब था इसलिए चेहरा नहीं पहचाना जा सका है. इसके अलावा डकैतों ने ज्यादा मूवमेंट भी नहीं किया ताकि पुलिस को बॉडी लैंग्वेज पता ना चल सके.

फास्ट टैग को भी डकैतों ने फाड़कर फेंका

दूसरा जो सबसे बड़ा बिंदु ये है कि डकैत कार और सोने की अंगूठी तो ले गए लेकिन मैनेजर और उनकी पत्नी के मोबाइल को टाउनशिप में ही फेंक गए. शायद वे इस बात को जानते थे कि अगर उन्होंने मोबाइल साथ में ले लिया तो पुलिस जीपीएस ट्रैकर से उन्हें पकड़ सकती है. इसके अलावा डकैतों ने कार पर लगा फास्ट टैग भी दो टोल पार करने के बाद फाड़ दिया था. दरअसल इसके पीछे वजह थी कि पुलिस कहीं उन्हें फास्ट टैग से पकड़ ना सके. इन लोगों ने जहां पर कार को छोड़ा वहां एक दुकानदार से कार को ले जाने को भी कह दिया था ताकि पुलिस जांच की दिशा भटक जाए.

इंदौर डकैती केस में इनाम की राशि बढ़ाई गई

बताया जा रहा है कि डकैतों ने कार को काली देवी हाईवे के पास हिम्मतगढ़ टर्न पर छोड़ दिया था. इसकी वजह यह है कि बदमाश चाहते थे कि पुलिस को ऐसा लगे कि अपराधी सरदारपुर कुक्षी या बदनावर के ग्रामीण इलाकों में कहीं गए हैं और पुलिस उसे क्षेत्र में जांच में उलझी रहे. हालांकि आदिवासी क्षेत्र में सक्रिय सोमल गैंग के बदमाशों पर पुलिस को संदेह है लेकिन पुलिस अभी उन तक नहीं पहुंच पाई है. पुलिस ने फिलहाल चार बदमाशों को हिरासत में जरूर लिया है लेकिन इसे कोई मजबूत जानकारी नहीं मिल पाई है. इधर इंदौर पुलिस कमिश्नर ने डकैतों पर इनाम की राशि बढ़ा दी है अब 10 हजार के बजाय 30 हजार का इनाम डकैतों पर घोषित किया गया है.

ये भी पढ़ें:

MP News: उज्जैन में बिना लाइसेंस चल रहा था मिर्च का कारखाना, 17 लाख क सामान जब्त 

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: अपने आखिरी खत में आकांक्षा ने जो लिखा वह दहला देगा, मां-पापा से कही थी यह बात
NEET पेपर लीक: अपने आखिरी खत में आकांक्षा ने जो लिखा वह दहला देगा, मां-पापा से कही थी यह बात
India@2047 Conclave: 'ये बदलता हुआ भारत है', abp के मंच से भोजशाला पर भी बोले CM मोहन यादव
'ये बदलता हुआ भारत है', abp के मंच से भोजशाला पर भी बोले CM मोहन यादव
जबलपुर: शादी के 99 दिन बाद वकील बेटी की मौत, पिता बोले- सेना में मेजर पति ने दहेज के लिए परेशान किया
जबलपुर: शादी के 99 दिन बाद वकील बेटी की मौत, पिता बोले- सेना में मेजर पति ने दहेज के लिए परेशान किया
Sehore News: सीहोर में विवाहित महिला से दरिंदगी, घर में घुसकर आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, केस दर्ज
सीहोर में विवाहित महिला से दरिंदगी, घर में घुसकर आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, केस दर्ज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
'छापा डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर कॉल पर भिड़ गए थे शशि थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
'रेड डलवा दूंगा अगर...', सुनंदा पुष्कर को लेकर भिड़े थे थरूर? ललित मोदी ने हॉट टॉक की बताई स्टोरी
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget